Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Advance Booking: वरुण धवन-जान्हवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी एडवांस बुकिंग में पास या फेल? दूसरे दिन के रिपोर्ट्स में खुलासा

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Advance Booking: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसका दूसरा दिन है. जानें अब तक का कलेक्शन.

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Advance Booking: वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसके ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. फिल्म की एडवांस बुकिंग में भी शुरू हो चुकी है और आज इसका दूसरा दिन है.

हालांकि, एडवांस बुकिंग रिपोर्ट के मामले में उसी दिन आने वाली ऋषभ शेट्टी की मच अवेटेड फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने इस पारिवारिक मनोरंजन को पहले दिन कई गुना आंकड़ों से पीछे छोड़ चुकी है. अब ऐसे में आइए बताते हैं दूसरे दिन संस्कारी की तुलसी कुमारी की एडवांस बुकिंग का क्या हाल है.

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

Sacnilk report

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे दिन 30 सितंबर को सुबह 11 बजे तक ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के लिए 2036 शोज में कुल 10,989 टिकट्स की एडवांस बुकिंग हो चुकी है.

ग्रॉस कलेक्शन (रिलीज से पहले): ₹50.11 लाख
ब्लॉक सीट्स के जरिए कलेक्शन: ₹1.26 करोड़

यह आंकड़े शुरुआती हैं और शाम तक इनमें काफी इजाफा होने की संभावना है. खासकर छुट्टी वाले दिन रिलीज होने का फायदा फिल्म को मिल सकता है.

कांतारा: चैप्टर 1 और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की खासियत

‘कांतारा: चैप्टर 1’ एक पैन-इंडिया रिलीज है और इसके ट्रेलर को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है. एक्शन, संस्कृति और मिस्ट्री से भरपूर यह फिल्म, खासकर दक्षिण भारत और हिंदी पट्टी दोनों में मजबूत पकड़ बना सकती है.

हालांकि, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को हल्के-फुल्के, पारिवारिक और मनोरंजक कंटेंट के चलते अलग ऑडियंस मिल सकती है. यह वीकेंड कलेक्शन और वर्ड ऑफ माउथ पर काफी हद तक निर्भर करेगी.

यह भी पढ़े: Akshay Kumar ने फिल्में फ्लॉप होने के बाद इंडस्ट्री में होने वाले बदलाव पर तोड़ी चुप्पी, कहा- होटल कमरा छोटा मिलता है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >