Sunny Deol ने 30 साल बाद ‘डर’ से जुड़े इस बात पर किया रिएक्ट, कहा- यह मेरे साथ जम नहीं रहा था

सनी देओल ने सालों बाद ‘डर’ फिल्म के सेट पर पैंट फाड़ने वाले किस्से पर चुप्पी तोड़ी. एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि शूटिंग के दौरान गुस्सा इतना बढ़ गया था कि खुद को संभालना मुश्किल हो गया. एक्टर ने करीब 30 साल बाद इसपर बात की और असली वजह भी बताया.

सनी देओल पिछली बार फिल्म जाट में नजर आए थे और अब उनकी अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 3 है. फिल्म साल 2026 में रिलीज होगी, ऐसी जानकारी मेकर्स ने दी है. इस बीच एक्टर ने एक इंटरव्यू में फिल्म ‘डर’ को लेकर बात की. दरअसल, ‘डर’ में सनी ने एक कमांडो ऑफिसर का रोल प्ले किया था. शूटिंग के दौरान एक फाइट सीन को लेकर वे बेहद नाराज हो गए थे. सनी का मानना था कि एक ट्रेंड कमांडो को इतनी आसानी से शाहरुख के किरदार के हाथों हारते हुए नहीं दिखाया जाना चाहिए. इसी बात को लेकर उनकी निर्देशक यश चोपड़ा से बहस हो गई. गुस्से में सनी ने सेट पर अपना गुस्सा इस कदर जाहिर किया कि उन्होंने झल्लाहट में अपने पैंट तक फाड़ दिए. सालों बाद एक्टर ने अपन इसपर बात की.

सनी देओल ने डर के सेट पर पैंट फाड़ने पर रिएक्ट किया

सनी देओल ने जूम संग एक इंटरव्यू में इस पर बात करते हुए कहा, “मैं डर फिल्म में कुछ सीन जिस तरह से शूट हो रहे थे, उससे बहुत गुस्से और परेशान था. लेकिन मैं यश जी को समझा नहीं पा रहा था, क्योंकि मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं.” उन्होंने कहा, समझ में नहीं आ रहा था, सीक्वेंस इस तरह का था कि…मैंने उनसे कहा था कि वह मुझे ऐसा क्यों करने के लिए कह रहे. यह मेरे साथ जम नहीं रहा था. फिर मैंने कह दिया जो भी कहना था. पर मुझे पता नहीं था कि गुस्से में फट जाएगा. गुस्से का अंदाजा नहीं होता है आदमी को, बाद में जाकर मुझे पता चला, लेकिन वह हो गया था.”

‘डर’ किस साल हुई थी रिलीज?

फिल्म ‘डर’ साल 1993 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी. फिल्म में सनी और यश चोपड़ा की लड़ाई हुई थी, जिसके बाद एक्टर ने उनके वाईआरएफ संग दोबारा काम नहीं करने का फैसला किया था. मूवी में उनके साथ शाहरुख खान और जूही चावला ने काम किया था. मूवी में किंग खान का नेगेटिव रोल था और मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

यह भी पढें- Sunny Deol YRF Return: 30 साल बाद यशराज फिल्म्स में होगा सनी देओल का धमाकेदार कमबैक? कारण सुनकर फैंस रह जाएंगे दंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >