Sunny Deol जाट की रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद इस फिल्म से करेंगे ओटीटी डेब्यू, वसूली तगड़ी फीस

Sunny Deol OTT Debut: सनी देओल ‘जाट’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद अपने ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार हैं. जिसके निर्देशन की कमान सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने संभाली है, जो नेटफ्लिक्स पर 2026 में होगी रिलीज. ऐसे में जानिए फिल्म की शूटिंग डेट और सनी की अपकमिंग प्रोजेक्ट्स.

Sunny Deol OTT Debut: बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल अब डिजिटल दुनिया में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. हाल ही में ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जाट’ में नजर आने के बाद अब सनी देओल जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक दमदार फीचर फिल्म के जरिए डेब्यू करेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर का यह ओटीटी डेब्यू निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा की अगली फिल्म के जरिए होगा, जो 2007 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘डेथ सेंटेंस’ से प्रेरित है. हालांकि, फिल्म का टाइटल अभी रिवील नहीं किया गया है, लेकिन इसकी शूटिंग जुलाई 2025 से शुरू हो जाएगी. आइए आपको बताते हैं फिल्म से जुड़ी पूरी डिटेल.

कब रिलीज होगी सनी देओल की अगली फिल्म?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सनी देओल ने शूटिंग के लिए डेट्स दे दी हैं और उन्हें इस फिल्म के लिए अच्छी-खासी फीस भी दी जा रही है. वहीं, ऐसी संभावना है कि यह फिल्म जनवरी 2026 के पहले हफ्ते, रिपब्लिक डे के आसपास दर्शकों के सामने आ सकती है.

जाट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

गोपीचंद मालिनी की ओर से निर्देशित जाट में सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह जैसी कलाकार नजर आए हैं. फिल्म को रिलीज हुए अब 1 महीने से ज्यादा का वक्त हो चूका है, लेकिन इसने अबतक 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं किया है और महज 88.59 ही कमाए हैं.

बॉर्डर 2 और अन्य फिल्में भी लाइन में

सनी फिलहाल अपनी बहुचर्चित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसमें उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी नजर आएंगे. इसके अलावा सनी ‘रामायण’, ‘लाहौर 1947’ और ‘गदर 3’ जैसी बड़ी फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं. बता दें कि रामायण में सनी हनुमान जी का किरदार निभा रहे हैं, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में दिखेंगे.

यह भी पढ़े: Hera Phera 3: पंकज त्रिपाठी ने हेरा फेरी 3 में परेश रावल को रिप्लेस करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- बाबूराव की भूमिका के…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >