Jaat की सफलता के बाद इस डर से सनी देओल ने 'लाहौर 1947' पर लगाया ब्रेक, उठा डाला बड़ा कदम

Lahore 1947 Update: जाट की सक्सेस के बाद सनी देओल ने भारत-पाक तनाव को देखते हुए 'लाहौर 1947' की शूटिंग रोक दी है और अब 'बॉर्डर 2' पर पूरा फोकस करने वाले हैं. जानें वजह और आने वाली फिल्मों की डिटेल्स.

Lahore 1947 Update: भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे मौजूदा तनाव का असर अब बॉलीवुड पर भी पड़ता नजर आ रहा है. सनी देओल, जो कि देशभक्ति और एक्शन फिल्मों के लिए मशहूर हैं, ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाहौर 1947’ की शूटिंग रोकने का फैसला किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इस वक्त अपनी पूरी एनर्जी और फोकस ‘बॉर्डर 2’ पर लगा दी है. फिल्म का लगभग 15 दिनों का शूटिंग शेड्यूल बाकी है, लेकिन सनी पाजी ने इसे फिलहाल स्थगित कर दिया है. अब उन्होंने यह फैसला क्यों लिया है, आइए बताते हैं.

‘लाहौर 1947’ को लेकर सनी देओल ने उठाया कदम

राजकुमार संतोषी की ओर से निर्देशित और आमिर खान की प्रोड्यूस की जा रही ‘लाहौर 1947’ फिल्म ‘जिस लाहौर नहीं देख्या’ नाटक पर आधारित है. फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा और अली फजल भी नजर आएंगे. लेकिन अब एक्टर ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए एक समझदारी भरा फैसला लिया है कि पहले ‘बॉर्डर 2’ को पूरा किया जाएगा, जिसे वो फिलहाल देहरादून में शूट कर रहे हैं. ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि ‘लाहौर 1947’ विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है, और सनी देओल को डर है कि मौजूदा हालात में इस संवेदनशील विषय को लेकर गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं.

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि उन्हें फिल्म का टॉपिक बहुत पसंद है, लेकिन उन्हें डर है कि इसे गलत तरीके से पेश किया जाएगा. खासकर इस तनाव के माहौल में. बता दें कि बॉर्डर 2 को अगले साल 2026 में रिलीज होगीकिया जायेगा.

सनी देओल का वर्क फ्रंट

एक्शन हीरो सनी देओल की नई फिल्म ‘जाट’ हाल ही में दुनियाभर के थिएटर में रिलीज हुई थी. फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मालिनी की ओर से किया गया है, जो बॉक्स पर शानदार कमाई कर रही है. इसके बाद सनी देओल बॉर्डर 2 और लाहौर 1947 में दिखेंगे. यही नहीं इनके बाद एक्टर के पास रणबीर कपूर की ‘रामायण’ भी है.

यह भी पढ़े: Raid 2 Box Office Collection Day 11: अजय देवगन की ‘रेड 2’ ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप, जानें 11वें दिन की कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >