Border 2 की शूटिंग के बाद रामायण की तैयारी में जुटे सनी देओल, क्लीन शेव में दिखे जबरदस्त

Border 2 की शूटिंग सनी देओल ने पूरी कर ली है और वह अभी वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं. उन्होंने अपनी फोटोज पोस्ट की है, जिसमें वह क्लीन शेव लुक में दिख रहे हैं. फैंस उनके पोस्ट में कमेंट कर रहे कि उनका ये लुक फिल्म रामायण में भगवान हनुमान के रोल के लिए है.

Border 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर लगातर अपडेट फैंस को दे रहे हैं. मूवी में सनी के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी नजर आएंगे. इसके अलावा सनी नितेश तिवारी की महाकाव्य रामायण को लेकर चर्चा में है. फिल्म में वह भगवान हनुमान के किरदार में दिखेंगे. मूवी में वह रणबीर कपूर, सई पल्लवी, साउथ स्टार यश के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे. इस बीच गदर 2 एक्टर ने अपना नया लुक फैंस के साथ शेयर किया है. इसमें वह पूरी तरह से क्लीन शेव में दिख रहे हैं.

सनी देओल का नया लुक

दरअसल, सनी देओल ने बॉर्डर 2 की शूटिंग खत्म कर ली है. शूटिंग पूरी करने के बाद एक्टर लद्दाख में वेकेशन मना रहे हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी तीन फोटोज पोस्ट की है. तसवीरों में एक्टर क्लीन-शेव में दिख रहे हैं. वह अपनी स्टाइलिश कार के ऊपर बैठे हुए है और पहाड़ की हवा का आंनद ले रहे हैं. इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, जीवन पर्वत चोटियों से होकर गुजरने वाला एक घुमावदार रास्ता है – नया दृष्टिकोण, नई दिशा. इस लुक में वह काफी हैंडसम लग रहे हैं.

फैंस बोले- गदर 2 के बाद रामायण भी…

सनी देओल के लेटेस्ट लुक को फैंस उनकी आने वाली फिल्म रामायण पार्ट 1 से जोड़ रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने कमेंट में लिखा, भगवान हनुमान के रोल के लिए आपकी तैयारी. एक यूजर ने लिखा, हनुमान जी पधार रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, जबरदस्त लुक. एक यूजर ने लिखा, जय श्री राम, सर आपकी गदर 2 के बाद फिर से सिनेमा हॉल में जाना शुरू कर दिया, अब बस आपकी ही फिल्म का इंतजार रहता है, आपको बहुत सारा प्यार सर. एक अन्य यूजर ने लिखा, गदर 2 के जैसे ही रामायण भी सुपरहिट होगी.

यह भी पढ़ें– Son Of Sardaar 2: मुकुल देव को याद कर छलका विंदू दारा सिंह का दर्द, कहा- सेट पर आप फील कर सकते थे…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >