Sunny Deol YRF Return: 30 साल बाद यशराज फिल्म्स में होगा सनी देओल का धमाकेदार कमबैक? कारण सुनकर फैंस रह जाएंगे दंग

Sunny Deol YRF Return: सनी देओल की अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 का पहला पोस्टर 15 अगस्त 2025 को रिलीज हुआ था, जबकि फिल्म 22 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी. हाल ही में सनी YRF स्टूडियो पहुंचे, जिससे फैंस में कयास शुरू हो गए कि वह नई फिल्म साइन कर सकते हैं या यशराज फिल्म्स से सुलह कर रहे हैं. आपको बताते हैं कि असली वजह क्या है.

Sunny Deol YRF Return: सनी देओल की अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 का पहला पोस्टर 15 अगस्त 2025 को मेकर्स में रिलीज किया था. साथ ही बताया कि यह बहुप्रतीक्षित सीक्वल 22 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस बीच एक्टर को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. जाट एक्टर हाल ही में वाईआरएफ स्टूडियो गए थे. जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस कयास लगाने लगे कि वह किसी फिल्म को साइन करने या वाईआरएफ से सुलह करने के लिए गए. दरअसल, सनी और यशराज फिल्म्स के बीच का झगड़ा कम से कम 30 साल पुराना है. 90 के दशक में फिल्म ‘डर’ को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था और इसके बाद एक्टर ने यशराज फिलम्स के साथ दोबारा काम नहीं किया. अब पूरा मामला आपको बताते हैं.

यशराज फिल्म्स संग फिर से काम करेंगे सनी देओल?

सनी देओल यशराज फिल्म्स के साथ कोई काम करने या सुलह करने वाईआरएफ स्टूडियो नहीं गए थे. वह वहां पर एक संगीतकार मिथुन से मिलने गए थे, जो उनकी अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 पर काम कर रहे हैं. सनी के एक करीबी सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, “सनी ने शुरू में मिथून से मिलने के लिए सनी सुपर साउंड बुलाया था. लेकिन जब मिथुन 80 कोयर सिंगर्स के साथ रिकॉर्डिंग में व्यस्त थे और नहीं आ पाए. तब एक्टर खुद वाईआरएफ पहुंच गए. उन्होंने पहले भी गदर 2 में अपनी केमिस्ट्री दिखाई है और बॉर्डर 2 में मिथुन के दिल को छू लेने वाले गानों ने सनी को पूरी तरह प्रभावित कर दिया. अब गबरू में भी वे चाहते हैं कि मिथुन फिल्म का साउंडट्रैक तैयार करें.”

क्यों सनी देओल ने बनाई थी वाईआरएफ से दूरी?

साल 1993 में सनी देओल, शाहरुख खान और जूही चावला ने फिल्म डर में काम किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया था और सुपरहिट हुई थी. उस समय सनी वाईआरएफ के साथ अपने अनुभव से खुश नहीं थे. ऐसा कहा जाता है कि उन्हें लगा कि फिल्म की सफलता में किंग खान को ज्यादा क्रेडिट मिला और वे खुद नजरअंदाज किए गए. इसके बाद से जाट एक्टर और यह प्रोडक्शन हाउस किसी भी नए प्रोजेक्ट में एक साथ नहीं आए.

यह भी पढ़ें- Apne 2: सनी देओल, बॉबी देओल और धर्मेंद्र की ‘अपने 2’ की स्क्रिप्ट तैयार, डायरेक्टर अनिल शर्मा बोले- मेरे पास फिलहाल…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >