Border 2 Box Office Collection Day 8: गिरावट के बावजूद बॉक्स ऑफिस में दिखा 'बॉर्डर 2' का जलवा, आठवें दिन कमाए इतने करोड़

Border 2 Box Office Collection Day 8: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. आठवें दिन कमाई में गिरावट के बावजूद फिल्म भारत में 233 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है और साल 2026 की बड़ी हिट्स में शामिल हो गई है.

Border 2 Box Office Collection Day 8: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. भले ही रिलीज के दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई हो, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने शानदार आंकड़ा पार कर लिया है. 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस देशभक्ति फिल्म ने अब तक भारत में 233 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, जो इसे साल 2026 की बड़ी हिट फिल्मों की लिस्ट में मजबूती से खड़ा करता है. फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. 

8वें दिन की कमाई में भी गिरावट

Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन करीब 30 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी. दूसरे दिन कमाई और बढ़ी और फिल्म ने 36.50 करोड़ रुपये जुटाए. तीसरे दिन तो ‘बॉर्डर 2’ ने रफ्तार पकड़ ली और 54.50 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली. चौथे दिन, यानी गणतंत्र दिवस की छुट्टी में फिल्म ने 59 करोड़ रुपये कमा लिए. हालांकि, पांचवें दिन फिल्म ने 20 करोड़ रुपये और छठे दिन आंकड़ा 13 करोड़ रुपये तक की कमाई की. जबकि सातवें दिन फिल्म ने करीब 11.25 करोड़ रुपये कमाए. आठवें दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने लगभग 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. 

फिल्म की कहानी

अब तक ‘बॉर्डर 2’ भारत में 233.52 करोड़ रुपये नेट कमा चुकी है. खास बात यह है कि फिल्म का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन विक्की कौशल की ‘छावा’ और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों से भी ज्यादा रहा. फिल्म की कहानी 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ से जुड़ी हुई है. जहां पहली फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय लोंगेवाला की लड़ाई पर बनी थी, वहीं ‘बॉर्डर 2’ भी उसी ऐतिहासिक कहानी को आगे बढ़ाती है. 

ये भी पढ़ें: Border 2 Box Office Collection Day 7: हिट या फुस्स? सातवें दिन ‘बॉर्डर 2’ की कमाई में आई गिरावट, कलेक्शन देख हो जायेंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >