Dharmendra की बिगड़ी तबीयत के बीच सनी देओल का दिखा ‘गदर’ वाला रूप, आंखों में गुस्सा भरकर कहा- आपके घर में मां-बाप हैं, शर्म करो

Sunny Deol Angry Video Viral: सनी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्टर पैपराजी पर गुस्सा होते दिख रहे हैं. इन दिनों वह अपने पिता धर्मेंद्र की बिगड़ी तबीयत की वजह से काफी परेशान है. हालांकि धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है.

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र अस्पताल से अब घर आ चुके हैं. बीते कुछ दिनों से एक्टर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट थे. उनके खराब स्वास्थ्य को लेकर सेलेब्स से लेकर फैंस काफी परेशान थे. उनके चाहने वाले उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ कर रहे थे. अब उनके हेल्थ में सुधार हो रहा है और वह अपन परिवार वालों के साथ घर पर है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में सनी देओल काफी गुस्से में नजर आ रह��� हैं. वह अपने घर के बाहर जमा हुए पत्रकारों पर गुस्सा होते दिखे.

पैपराजी पर भड़के सनी देओल

दरअसल, सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र का बहुत ख्याल रख रहे हैं. विरल भयानी ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में एक्टर फोटोग्राफर पर भड़कते दिख रहे हैं, जो उनके घर के बाहर जमा हुए है. सनी घर से बाहर निकलते हैं और पैपराजी से हाथ जोड़कर कहते हैं कि “आप लोगों को शर्म आनी चाहिए, आपके घर में मां-बाप है. आपके बच्चे हैं, शर्म नहीं आती?” उनके चेहरे पर परेशानी साफ दिख रही है. वीडियो तेजी से इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है.

मीडिया यूजर्स ने किया रिएक्ट

वीडियो पर मीडिया यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ये बहुत जरूरी था. एक यूजर ने लिखा, आज भी आपकी दमदार आवाज है. एक यूजर ने लिखा, यार उनके परिवार को अकेला छोड़ दो. एक यूजर ने लिखा, सनी जी आप उन्हे ढाई किलो का हाथ बताइए. एक यूजर ने लिखा, कुछ तो उन्हें प्राइवेसी दो. एक यूजर ने लिखा, उसके पास नाराज होने के सभी कारण हैं. एक यूजर ने लिखा, हां, उसे गुस्सा होने का पूरा अधिकार है…उन्हें अकेला छोड़ दो. एक यूजर ने लिखा, सनी पाजी ने बिल्कुल सही किया. एक यूजर ने लिखा, उन्हें परेशान मत करो यार.

यह भी पढ़ें–  Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र के स्वास्थ्य पर हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- खुश हूं कि वह घर लौट आए, बाकी सब ऊपरवाले के हाथ में है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >