Sunny Deol: रामायण की शूटिंग छोड़ सनी देओल पहुंचे लद्दाख, बेटे संग दिखा जबरदस्त बॉन्ड

Sunny Deol: सनी देओल अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ की शूटिंग से ब्रेक लेकर बेटे राजवीर देओल संग लद्दाख ट्रिप पर निकल चुके हैं, जिसकी वीडियो अब तेजी से वायरल हो रही है. हिमालय की वादियों में बाप-बेटे की यह शानदार बॉन्डिंग ने फैंस का दिल जीत लिया है.

Sunny Deol: बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल इन दिनों काम से ब्रेक लेकर अपने बेटे राजवीर देओल के साथ क्वालिटी फैमिली टाइम बिता रहे हैं. जहां एक ओर फैंस उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ में उनके हनुमान वाले किरदार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर अभिनेता अपने परिवार के साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं.

हाल ही में सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे और उनके बेटे राजवीर, लद्दाख की खूबसूरत वादियों में एन्जॉय कर रहे हैं. वीडियो में बाप-बेटे की जोड़ी का अनोखा बॉन्ड साफ दिखाई दे रहा है. दोनों की फिटनेस, स्टाइल और कैमरे के सामने आत्मविश्वास देखकर यूजर्स ने उन्हें “भाई-भाई” कहकर भी बुला दिया.

सनी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “एक बाप-बेटे का हिमालय की वादियों में ट्रिप.” वीडियो पर फैन्स भी जमकर प्यार बरसा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “आप दोनों धर्मेन्द्र पाजी की परछाई लग रहे हैं.” एक और फैन ने कहा, “आप एक शानदार पिता हैं, जो अपने बेटे के साथ खुलकर ट्रिप पर मस्ती करते हैं.”

यह भी पढ़े: Kajal Raghwani Nacha Kawariya Jhum Ke Song: काजल के ‘नाच कांवरिया झूम के’ पर झूम उठे कांवरिए, यूट्यूब पर लाखों व्यूज बटोरकर बना हिट मशीन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >