VIDEO: Kapil Sharma Show में फिर से नजर आएंगे सुनील ग्रोवर!

सुनील ग्रोवर को फैंस कपिल शर्मा शो में काफी मिस करते हैं. सुनील ने शो को अलविदा कह दिया है काफी पहले ही, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि उनकी वापसी शो में होगी. अब एक्टर ने इसपर बड़ी बात कह दी है.

कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर का कपिल शर्मा शो में वापस लौटने का फैंस इंतजार कर रहे हैं. सुनील काफी पहले ही कपिल शो को छोड़ चुके है, लेकिन फैंस तब भी उनके वापसी का इंतजार कर रहे है. बीच-बीच में खबर आती है कि वो शो में आ जाएंगे. अब एक्टर ने कुछ ऐसा कहा जिसे लेकर वो चर्चा में आ गए. ईटाइम्स के साथ बातचीत में, सुनील ने कहा, “मैं वेब शो और फिल्में करने में व्यस्त था, लेकिन मुझे टेलीविजन माध्यम पसंद है, यह अद्भुत है. आज भी अगर कोई मुझे टीवी पर अच्छा रोल ऑफर करता है या महिला जैसा अभिनय करने के लिए कहता है तो मैं जरूर करूंगा. मैंने शो में कई बार एक महिला का किरदार निभाया है और मुझे अब भी साड़ी पहनना और दर्शकों का मनोरंजन करना अच्छा लगता है. मैं साड़ी पहनने से कभी बोर नहीं होऊंगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >