सुकेश चंद्रशेखर ने बर्थडे पर जेल से जैकलीन फर्नाडीज को भेजा लव लेटर, कहा- मुझे पता है कि आपके खूबसूरत दिल...

जैकलीन फर्नांडिस के नाम सुकेश चंद्रशेखर ने रोमांटिक लेटर ने लिखा है. सुकेश ने लिखा, मेरे बोम्मा, मैं अपने जन्मदिन के इस दिन आपको बहुत याद कर रहा हूं. मुझे आपकी एनर्जी मेरे चारों ओर याद आती है.

Sukesh Chandrashekhar Love Letter For Jacqueline Fernandez: कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में है. अक्सर जेल से ही सुकेश बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) के लिए अपना प्यार दिखाते रहते है. जैकलीन के लिए एक बार फिर से सुकेश का प्यार जागा है और उन्होंने लव लेटर लिखा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जैकलीन फर्नांडिस के नाम सुकेश चंद्रशेखर का लेटर

जैकलीन फर्नांडिस के नाम सुकेश चंद्रशेखर ने रोमांटिक लेटर अपने जन्मदिन पर लिखा है. सुकेश ने लिखा, मेरे बोम्मा, मैं अपने जन्मदिन के इस दिन आपको बहुत याद कर रहा हूं. मुझे आपकी एनर्जी मेरे चारों ओर याद आती है. मेरे पास कोई शब्द नहीं है, लेकिन मुझे पता है कि मेरे लिए आपका प्यार कभी खत्म नहीं वाला. मुझे पता है कि आपके खूबसूरत दिल में क्या है. मुझे सबूत की जरूरत नहीं है और मेरे लिए यह सब मायने रखता है.

https://www.instagram.com/p/CphVan0OCXM/

माय बेबी मुझे अपना दिल देने के लिए…

आगे सुकेश चंद्रशेखर ने लिखा, आप जानते हैं कि मैं यहां आपके लिए खड़ा हूं, जो भी हो सकता है. माय बेबी मुझे अपना दिल देने के लिए धन्यवाद. वहीं, होली पर भी सुकेश ने जैकलीन को लेटर भेजा था. मैं अपने जन्मदिन पर आप सभी की शुभकामनाओं के लिए अपने सभी समर्थकों और दोस्तों को भी धन्यवाद देता हूं. उन्होंने लेटर में लिखा था, मेरी एवर-ब्यूटीफुल जैकलीन को होली की शुभकामनाएं देता हूं. इस दिन, रंगों का त्योहार, मैं आपसे वादा करता हूं, जो रंग फीके या गायब हो गए हैं, उन्हें 100 गुना गुना करके आपके पास वापस लाया जाएगा. इस साल पूरी चमक और चमक में, मेरा स्टाइल… मैं इसे सुनिश्चित करूंगा और यह मेरी जिम्मेदारी है.

Also Read: The Kapil Sharma Show में अब ‘पागल’ शब्द का नहीं होगा इस्तेमाल, कॉमेडियन बोले- चैनल ने इस वजह से किया है मना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >