सुभाष घई ने किया ‘मैं वापस आऊंगा’ का रिव्यू, क्या बोले आपको भी जानना चाहिए

Subhash Ghai Reviews Main Vaapas Aaunga: दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना स्टारर ‘मैं वापस आऊंगा’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. अब सुभाष घई ने मूवी देखी और इसका रिव्यू किया.

Subhash Ghai Reviews Main Vaapas Aaunga: इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ सिनेमाघरों में शानदार कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छे रिव्यू मिले. वहीं क्रिटिक्स ने भी इसे मिली जुली प्रतिक्रिया दी. टिकट खिड़की हर दिन उछाल आ रहा है. इसी बीच दिग्गज फिल्म निर्माता सुभाष घई ने फिल्म का रिव्यू किया.

Subhash Ghai reviews Main Vaapas Aaunga: सुभाष घई ने मैं वापस आऊंगा का किया रिव्यू

‘मैं वापस आऊंगा’ देखने के बाद सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया. इसके कैप्शन में लिखा, ”मेरे दोस्त और शानदार निर्देशक इम्तियाज अली को दिल से बधाई. उन्होंने अपनी खास स्टोरीटेलिंग स्टाइल के साथ एक बेहद खूबसूरत और दिल छू लेने वाली लव स्टोरी बड़े पर्दे पर पेश की है. यह सच में एक शानदार सिनेमैटिक एक्सपीरियंस है. मैं इसे फिर से देखने जरूर जाऊंगा. मैंने कल ही फिल्म देखी और काफी एंजॉय की.”

Subhash Ghai Congratulates ‘Main Vaapas Aaunga’ Entire Team: सुभाष घई ने मैं वापस आऊंगा की पूरी टीम को दी बधाई

उन्होंने आगे लिखा, ”इम्तियाज और उनकी पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं. नसीरुद्दीन शाह का दमदार परफॉर्मेंस देखने लायक है. वहीं दिग्गज दिलजीत दोसांझ के साथ वेदांग रैना और शरवरी जैसे यंग टैलेंट्स ने भी शानदार काम किया है. पूरी कास्ट को स्क्रीन पर देखना एक अलग ही मजा देता है. प्रिय इम्तियाज को मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं.”

यह भी पढ़ें- सेट पर इज्जत नहीं, 90 दिनों बाद पेमेंट, फ्री में काम करवाने की कोशिश… कैरेक्टर आर्टिस्ट्स ने खोला बॉलीवुड का काला सच

Vedang Raina Responds To Subhash Ghai Praise: सुभाष घई की तारीफ का वेदांग रैना ने दिया जवाब

अभिनेता वेदांग रैना ने कमेंट में जवाब दिया, ”सर, आपके मुंह से यह सुनकर मुझे बहुत खुशी हुई. आपका बहुत-बहुत धन्यवाद सर.” इम्तियाज अली की ओर से निर्देशित ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना मेन लीड के तौर पर दिखाई दे रहे हैं. इसका निर्माण बिरला स्टूडियोज और अप्लॉज एंटरटेनमेंट के साथ-साथ विंडो सीट फिल्म्स के मोहित चौधरी और शिबासिस सरकार ने किया है.

यह भी पढ़ें- ‘ऑब्सेशन’ और ‘राज’ में क्या है कनेक्शन? विक्रम भट्ट ने किया दिलचस्प खुलासा

यह भी पढ़ें- फिल्म सेट पर A, B और C कैटेगरी का खेल, लीड एक्टर्स को 4 वैनिटी… जूनियर को टेंट भी नसीब नहीं, बी-टाउन का कड़वा सच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >