Subhash Ghai Hospitalised: अस्पताल में एडमिट हुए फिल्म निर्माता सुभाष घई, जानें लेटेस्ट हेल्थ अपडेट

Subhash Ghai Hospitalised: ‘खलनायक’, ‘परदेस’ ‘ताल’ जैसी फिल्में बना चुके फिल्ममेकर सुभाष घई की तबीयत खराब हो गई. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी तबीयत को लेकर लेटेस्ट अपडेट क्या है, यहां जानिए.

Subhash Ghai Hospitalised: दिग्गज फिल्ममेकर सुभाष घई को लेकर बड़ी खबर आ रही है. स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से फिल्म निर्माता को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, उन्हें सांस लेने में तकलीफ, कमजोरी और बार-बार चक्कर आ रहा था. हालांकि अब उनकी तबीयत कैसी है, इसपर लेटेस्ट अपडेट आ गया है.

निर्माता सुभाष घई के प्रवक्ता ने कही ये बात

फिल्म निर्माता सुभाष घई के प्रवक्ता ने बताया कि, हम बताना चाहेंगे कि मिस्टर सुभाष घई बिल्कुल ठीक है. उन्हें रूटीन चेकअप के लिए एडमिट कराया गया था. आपके प्यार और चिंता के लिए थैंक्यू. वहीं, हॉस्पिटल के सूत्रों की मानें तो फिल्म निर्माता की हालत पर विशेषज्ञों की एक टीम निगरानी रख रही है. तो उनके चाहने वालों की फ्रिक करने की कोई जरूरत नहीं है. वह ठीक है.

जानें सुभाष घई के बारे में

सुभाष घई ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत एक एक्टर के तौर पर किया था. उन्होंने तकदीर और आराधना जैसी मूवीज में छोटे रोल्स प्ले किए हैं. जिसके बाद उन्होंने उमंग और गुमराह में लीड रोल प्ले किया था. हालांकि फिल्मों में बतौर हीरो उनकी किस्मत नहीं चमक पाई और उन्होंने डायरेक्शन में अपना हाथ अजमाया. उन्होंने ‘खलनायक’, ‘परदेस’ ‘मेरी जंग’, ‘कर्मा’, ‘ताल’, ‘सौदागर’, ‘हीरो’, ‘विधाता’, ‘राम लखन’, ‘कालीचरण’, ‘कर्ज’, ‘विश्वनाथ’ जैसी मूवीज बनाई. उन्होंने अपने करियर में लगभग 16 फिल्में बनाई, जिसमें 13 फिल्में सुपरहिट हुई.

Also Read- Saira Banu Health Update: इस गंभीर बीमारी की चपेट में आईं सायरा बानो, जानें अब कैसी है तबीयत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >