Stree 2 Teaser: लौट आई है स्त्री वापस, इस बार चंदेरी में आजादी के दिन होगा आतंक, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

‘स्त्री’ 2018 की सबसे व्यावसायिक रूप से सफल और फिल्मों में से एक थी. अब इसका सीक्वल आ रहा है और इसका टीजर मेकर्स ने जारी कर दिया है. साथ ही इसके रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है.

Stree 2 Teaser: राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी स्त्री का सीक्वल ‘स्त्री 2’ इस साल रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. ‘स्त्री 2’ का निर्माण विजान और जियो स्टूडियोज द्वारा किया गया है. मूवी क टीजर आज जारी कर दिया गया है और ये दर्शकों को काफी पसंद आएगा. रोमांच से भरा ये टीजर देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इसमें पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी अहम किरदार में दिखेंगे. मेकर्स ने रिलीज डेट भी अनाउंस कर दिया है.


‘स्त्री 2’ इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज
‘स्त्री’ 2018 की सबसे व्यावसायिक रूप से सफल और फिल्मों में से एक थी. फिल्म मध्य प्रदेश के छोटे से शहर चंदेरी की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां किसी त्योहार में ‘स्त्री’ नाम की एक दुष्ट आत्मा रात में पुरुषों का अपहरण कर लेती है. अब इसका सीक्वल ‘स्त्री 2’ आने वाला है, जो काफी रोमांचक होने वाला है. मैडॉक फिल्म्स के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर मेकर्स ने टीजर जारी कर लिखा, “इस बार चंदेरी में आजादी के दिन होगा आतंक! लीजेंड इस स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को लौट रहा है!

Stree 2: 6 साल बाद फिर थियेटर्स में गुंजेगी ”ओ स्त्री रक्षा करना”… इस शख्स की एंट्री ने टीजर को बनाया ब्लॉकबस्टर

 Stree 2 को लेकर राजकुमार ने शेयर किया लेटेस्ट अपडेट, बोले- दर्शकों को जल्द मिल सकता है एंटरटेनमेंट

 Stree 2: फिर लौट रही हैं ‘स्त्री’, हॉरर और कॉमेडी भरी इस फिल्म में इस एक्टर की होगी दमदार एंट्री!

स्त्री 2 के टीजर को देख फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर
स्त्री 2 के टीजर पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, यह स्त्री हमारी सबसे पसंदीदा है. एक यूजर ने लिखा, हे स्त्री रक्षा करना. एक यूजर ने लिखा, ओ स्त्री जल्दी आना. इंतजार नहीं कर सकती. एक अन्य यूजर ने लिखा, ब्लॉकबस्टर टीजर. गौरतलब है कि 15 अगस्त को ‘स्त्री 2’ की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर दो अन्य फिल्मों – अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’, जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ से होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >