Sonu Nigam: इन स्टार्स को पद्मश्री न मिलने पर निराश हुए सोनू निगम, VIDEO शेयर कर बोले- कुछ भी नसीब…

Sonu Nigam: दिग्गज गायक सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर उन बड़े सिंगर्स के लिए निराशा व्यक्त की है, जिन्हें अब तक पद्मश्री नसीब नहीं हुआ है. इनमें श्रेया घोषाल से सुनिधि चौहान तक एक नाम शामिल है.

Sonu Nigam: बॉलीवुड के दिग्���ज सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कुछ प्रख्यात गायकों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित नहीं किए जाने पर निराशा जताई है. इस वीडियो में उन्होंने अलका याग्निक, श्रेया घोषाल, सुनिधि चौहान और किशोर कुमार जैसे पॉपुलर सिंगर्स को नजरअंदाज करने पर सवाल उठाए हैं. सोनू निगम ने कहा, ‘हमने दो ऐसे सिंगर को देखा है जिन्होंने दुनिया भर के सिंगर को इंस्पायर किया है. उनमें से एक को पद्मश्री तक ही सीमित कर दिया गया, वो हैं मोहम्मद रफी साहब और दूसरा है किशोर कुमार जी, जिन्हें पद्मश्री भी नहीं मिला.’ सोनू ने ये भी कहा, ‘पुरस्कार तो मरणोपरांत दिए जाते हैं, है ना?’ आगे उन्होंने इन गायकों के टैलेंट का बखान करते हुए कहा, ‘अलका याग्निक जी का करियर इतना लंबा और शानदार रहा है, उन्हें अब तक कोई सम्मान नहीं मिला. श्रेया घोषाल ने लंबे समय से अपनी कला का लोहा मनवाया है और उन्हें भी सम्मान मिलना चाहिए. सुनिधि चौहान ने अपनी अनूठी आवाज से पूरी जनरेशन को इंस्पायर किया है, फिर भी उन्हें कोई पुरस्कार नहीं मिला.’ अब सोनू निगम के इस वीडियो पर फैंस की लगातार प्रतिक्रिया आ रही है और वह सोनू निगम की बातों में अपनी सहमति भी व्यक्त कर रहे हैं.

यह भी पढ़े: Laughter Chefs 2: मन्नारा चोपड़ा ने सुदेश लहरी से पूछा ये सवाल, कॉमेडियन का जवाब सुन एक्ट्रेस बोली- आपको इतना…VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >