सोनाक्षी सिन्हा की परवरिश का मुकेश खन्ना ने उड़ाया मजाक, तो भड़की दबंग गर्ल, बोलीं- अगर भगवान राम…

एक्टर मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा की परवरिश पर कमेंट किया और ये जानकर एक्ट्रेस काफी नाराज हो गई. उन्होंने उनके नाम एक लंबा सा पोस्ट लिखा है.

शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना अक्सर अपने बयानों को लेकर लाइमलाइट में आ जाते हैं. कुछ साल पहले मुकेश ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को केबीसी 11 में भगवान हनुमान से जुड़े एक सवाल का जवाब नहीं आने पर उन्हें काफी ट्रोल किया था. इस मामले को लेकर एक बार फिर से एक्टर ने एक सिद्धार्थ कन्नन संग इंटरव्यू में सोनाक्षी के पिता और दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा को अपनी बेटी को रामायण के बारे में ना सिखाने के लिए जिम्मेदार ठहराया. इसपर दबंग गर्ल ने मुकेश खन्ना को मुंह तोड़ जवाब दिया.

सोनाक्षी सिन्हा ने मुकेश खन्ना को दिया करारा जवाब

मुकेश खन्ना की बातों पर सोनाक्षी सिन्हा ने उन्हें करारा जवाब देते हुए अपने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, डियर सर, मुकेश खन्ना जी, मैंने हाल ही एक बयान पढ़ा था कि जिसमें आपने कहा गया था कि यह मेरे पिता की गलती है कि मैंने एक शो में रामायण के बारे में एक सवाल का सही जवाब नहीं दिया. इस शो का हिस्सा मैं कई साल पहले हुई थी. आपको याद दिला दूं कि उस दिन हॉट सीट पर मेरे साथ दो और महिलाएं थी और उन्हें भी इसका आंसर नहीं मालूम था. लेकिन आप सिर्फ हर वक्त मेरा नाम लेते रहते हैं.

सोनाक्षी सिन्हा ने कहा- अगली बार जब आप मेरी परवरिश…

आगे सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, मैं उस दिन भूल गई थी और ये एक मानवीय प्रवृत्ति है. लेकिन आप भी भगवान राम द्वारा सिखाए गए कुछ सबक को भूल गए हैं- क्षमा करना और भूल जाना. अगर भगवान राम मंथरा- कैकेयी और रावण को भी माफ कर सकते हैं, तो आप मेरी इस छोटी सी बात को भूल ही सकते हैं. मुझे और मेरे परिवार को खबरों में बने रहने के लिए इसी घटना को बार-बार उठाना बंद करें.” अपने पोस्ट के आखिरी में सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, अगली बार जब आप मेरी परवरिश पर कमेंट करें प्लीज याद रखें उन वैल्यूज की वजह से ही मैंने आपसे बहुत अच्छे से बात किया.

मुकेश खन्ना ने क्या कहा था

मुकेश खन्ना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि आज की जेनरेशन को शक्तिमान की जरूरत ताकि वह उन्हें गाइज कर सकें. उन्होंने कहा था, लव कुश उनके बंगले का नाम है. उसे पता नहीं था. इसमें सोनाक्षी की कोई गलती नहीं है, ये उसके पिता की गलती है. आपने अपने बच्चों को क्यों नहीं बताया. आपने उन्हें इतना मॉर्डन क्यों बना दिया.

Also Read- Sonakshi Sinha: क्या शादी के 5 महीने बाद प्रेग्नेंट हुई सोनाक्षी सिन्हा, बोलीं- मैं बस…

Also Read- Pushpa 2 Box Office Day 12: पुष्पा 2 की बादशाहत कायम, 12 दिन में ही कमा लिए इतने करोड़, यश की KGF चैप्टर 2 को पछाड़ा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >