Son of Sardaar 2 Worldwide Box Office collection: फ्लॉप या ब्लॉकबस्टर, वर्ल्डवाइड की कमाई ने किया निराश, जानें कलेक्शन

Son of Sardaar 2 Worldwide Box Office collection: अजय देवगन, मृणाल ठाकुर और रवि किशन स्टारर सन ऑफ सरदार 2 बॉक्स ऑफिस पर सुस्ती से कमाई कर रही है. मूवी ओपनिंग डे पर दोहरे अंक में कमाई करने में विफल रही. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसने कितना कमाया.

Son of Sardaar 2 Worldwide Box Office collection: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इस वीकेंड कॉमेडी-एक्शन एंटरटेनर सन ऑफ सरदार 2 के साथ बड़े पर्दे पर लौट आए हैं. मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसकी टक्कर सैयारा और धड़क 2 संग हो रही है. कॉमेडी ड्रामा को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. किसी को फिल्म में जबरदस्त एंटरटेनमेंट मिला, तो किसी को यह उबाऊ लगी. ओपनिंग डे पर भी मूवी ने निराशाजनक परफॉर्म किया. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसकी क्या स्थिति रही.

वर्ल्डवाइड सन ऑफ सरदार 2 फ्लॉप हुई या सुपरहिट

अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 ने भारत में पहले दिन 7.25 करोड़ की कमाई की. यह रेड 2, हाउसफुल 5, जाट, केसरी चैप्टर 2 जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को भी नहीं तोड़ पाई. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने 11 करोड़ कमाए, जो सिंघम अगेन एक्टर के लिहाज से काफी कम है. शुक्रवार, 01 अगस्त 2025 को सन ऑफ सरदार 2 की हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 22.56 प्रतिशत थी.

सन ऑफ सरदार 2 के बारे में

सन ऑफ सरदार 2 एक जस्सी की विचित्र कहानी है, जो एक युवा जोड़े को उनके माता-पिता से शादी के लिए मंजूरी दिलाने में मदद करता है. विजय कुमार अरोड़ा की ओर से निर्देशित इस फिल्म में बॉलीवुड और पंजाबी सिनेमा के जाने-पहचाने चेहरे शामिल हैं, जिनमें संजय मिश्रा, नीरू बाजवा, विंदू दारा सिंह, डॉली अहलूवालिया, चंकी पांडे, कुब्रा सैत, दीपक डोबरियाल, रोशनी वालिया, शरत सक्सेना और साहिल मेहता शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सुंदर वीरा ने 17 साल तक शो का हिस्सा बने रहने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जेठालाल संग मेरा काफी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >