Son Of Sardaar 2 Trailer X Review: अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' का ट्रेलर रिलीज के साथ ही एक्स पर छाया, फैंस बोले- जबरदस्ती का सीक्वल…

Son Of Sardaar 2 Trailer X Review: सन ऑफ सरदार 2 का ट्रेलर रिलीज होते ही एक्स पर छा गया. अजय देवगन की दमदार वापसी, कॉमेडी और पंचलाइन से भरपूर ट्रेलर देख फैंस हुए दीवाने. ऐसे में आइए बताते हैं पूरा एक्स रिव्यू.

Son Of Sardaar 2 Trailer X Review in hindi: अजय देवगन की कॉमिक टाइमिंग, देसी एक्शन और जबरदस्त पंच लाइन के साथ ‘सन ऑफ सरदार 2’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है. 25 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट जगा दी है. फिल्म एक हाई-एनर्जी कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें ढेर सारी मस्ती, चुटीले डायलॉग्स और देसी पंच का तड़का देखने को मिलता है.

अजय देवगन जस्सी के किरदार में एक बार फिर छा गए हैं. उनके हर एक डायलॉग पर एक्स (Twitter) यूजर्स ठहाके लगा रहे हैं. वहीं, कुछ को यह ट्रेलर बिल्कुल भी पसंद नहीं आया. फिल्म में उनके अलावा मृणाल ठाकुर, रवि किशन, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, चंकी पांडे, कुब्रा सैत, विंदू दारा सिंह, मुकुल देव, शरत सक्सेना, अश्विनी कालसेकर, रोशनी वालिया और साहिल मेहता जैसे कलाकार भी शामिल हैं. ऐसे में आइए बताते हैं इतनी शानदार स्टार कास्ट वाली फिल्म के ट्रेलर का एक्स रिव्यू दर्शकों ने कैसा किया है.

सन ऑफ सरदार 2 ट्रेलर एक्स रिव्यू

अजय देवगन की फिल्म के ट्रेलर को देख एक यूजर ने रिव्यू किया, “यह बिल्कुल अच्छा है क्योंकि वे बेहतरीन कहानी के साथ कुछ अलग कर रहे हैं.”

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ओ जस्सी पाजी तुस्सी चा गए फुल ऑन कॉमेडी फैमिली एंटरटेनर मजा आ गया ट्रेलर मस्त है. दोस्तों, बहुप्रतीक्षित #SonOfSardaar2 का ट्रेलर यहां है.”

एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘तो फिर, एक जबरदस्ती का सीक्वल. रवि किशन के चुटकुले पसंद आए. कुल मिलाकर, कोई दिलचस्पी नहीं है.’

एक और ने लिखा, ‘इंतजार खत्म हुआ, और यह पूरी तरह से सार्थक है! सरदार वापस आ गया है, पहले से कहीं ज्यादा जोरदार और पागलपन भरा!’

यह भी पढ़े: Son Of Sardaar 2 Trailer: अजय देवगन की फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर आउट, फैंस बोले- एक और ब्लॉकबस्टर…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >