Son Of Sardaar 2: अजय देवगन के वायरल ‘फिंगर डांस’ पर काजोल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

Son Of Sardaar 2: फिल्म सन ऑफ सरदार 2 का गाना ‘पहला तू दूजा तू’ आपने सुना होगा. गाने में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर डांस करते दिख रहे हैं. उनके ‘फिंगर स्टेप’ पर काजोल ने रिएक्ट किया है. आइए आपको बताते हैं कि काजोल ने इसपर क्या कहा.

Son Of Sardaar 2: अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ सिनेमाघरों में 25 जुलाई को आ रही है. मूवी का रोमांटिक सॉन्ग ‘पहला तू दूजा तू’ रिलीज हो चुका है. गाने के बोल काफी अच्छे है, लेकिन इसमें अजय के फिंगर-स्टेप ने सबसे ज्यादा ध्यान दर्शकों का खींचा. गाने में अजय और मृणाल जो फिंगर स्टेप करते हैं, उसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. कुछ यूजर्स ने इसे काफी फनी बताया और अब तो इसपर मीम्स भी बनने लगे हैं. इसपर अब अजय की पत्नी और एक्ट्रेस काजोल ने रिएक्ट किया है.

सन ऑफ सरदार 2 के गाने में अजय देवगन के वायरल ‘फिंगर डांस’ पर काजोल का रिएक्शन

काजोल ने अजय देवगन के वायरल ‘फिंगर डांस’ पर अपनी प्रतिक्रिया दी. मिस मालिनी ने अपन इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें काजोल ने सन ऑफ सरदार 2 के अजय देवगन के फिंगर स्टेप को लेकर कहा, मुझे लगता है कि अजय देवगन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन डांसर्स में से एक हैं. वह अकेले ऐसे इंसान है जो अपनी उंगलियों से डांस कर सकते हैं. पहले होता था कि चल के आते थे तो म्यूजिक उसके हिसाब से बनता था. अभी तो सिर्फ उंगलियों से कर रहे हैं. एक..दो..तीन..चार. मुझे लगता है कि वह फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बुद्धिमान डांसर्स में से एक हैं.

सन ऑफ सरदार 2 किस दिन हो रही रिलीज?

सन ऑफ सरदार 2 इसी महीने 25 जुलाई को रिलीज होगी. मूवी में अजय देवगन के अलावा रवि किशन, संजय मिश्रा, मृणाल ठाकुर, नीरू बाजवा, चंकी पांडे, शरत सक्सेना, साहिल मेहता, दीपक डोबरियाल, विंदू दारा सिंह, रोशनी वालिया, दिवंगत एक्टर मुकुल देव ने काम किया हैं. फिल्म का ट्रेलर आ चुका है, जिसे दर्शकों ने अच्छा रिस्पांस दिया था.

यह भी पढ़ेंMaalik Movie: राजकुमार की ‘मालिक’ को लेकर करीना कपूर का रिएक्शन वायरल, सिर्फ 3 शब्दों में कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >