Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 8: फ्लॉप फिल्मों के लिस्ट में शामिल होने को तैयार ‘सन ऑफ सरदार 2’, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आई सामने

Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 8: फिल्म सन ऑफ सरदार 2 का जादू बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला और अब ये धीमी गति से आगे बढ़ रही है. फिल्म को रिलीज हुए आठ दिन हो गए, लेकिन अभी तक इसके कलेक्शन में कोई सुधार नहीं आया है. आइए कुल कमाई फिल्म ने अबतक कितनी कर ली, बताते हैं.

Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 8: विजय कुमार अरोड़ा की ओर से निर्देशित फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ का हाल बॉक्स ऑफिस पर ठीक नहीं है. फिल्म ने अपने रिलीज के पहले हफ्ते में ही निराशाजनक प्रदर्शन किया. अजय देवगन, मृणाल ठाकुर, रवि किशन स्टारर मूवी ने सिंगल डिजिट से शुरुआत की, लेकिन आगे जाकर भी इसकी कमाई में कोई सुधार नहीं हुआ. फिल्म को दर्शकों का साथ नहीं मिल रहा और इस वजह से ये बॉक्स ऑफिस पर रेंग-रेंग कर आगे बढ़ रही है. चलिए आपको 8वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

सन ऑफ सरदार 2 का 8वें दिन का कलेक्शन

फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2‘ ने वीकेंड पर भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. गुरुवार को फिल्म की कमाई में कोई उछाल नहीं आया और इसने बेहत कम का बिजनेस किया. महावतार नरसिम्हा और सैयारा अजय देवगन की फिल्म से अच्छा प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर कर रही है. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 8वें दिन मूवी ने 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. शाम तक हो सकता है कि इसके कलेक्शन में थोड़ा इजाफा हो. कुल कमाई मूवी ने करोड़ रुपये की कर ली है.

जानें सन ऑफ सरदार 2 का नेट कलेक्शन

  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 1- 7.25 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 2- 7.5 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 3- 9.64 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 4- 2.5 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 5- 2.76 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 6- 1.64 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 7- 1.42 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 8- 0.01 करोड़

Son of Sardaar 2 Total Collection- 32.92 करोड़

यह भी पढ़ें- Huma Qureshi Brother Murder: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के भाई की हत्या, इस वजह से गई जान, दो आरोपी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >