Sobhita Dhulipala: ओटीटी पर एक बार जरूर देखें शोभिता धुलिपाला की ये फिल्में-सीरीज, फैन बन जाएंगे

Sobhita Dhulipala: एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला अपने जबरदस्त अभिनय के लिए जाने जाती हैं. ऐसे में अगर आपने उनकी फिल्में और वेब सीरीज देखना चाहते हैं, तो आइए बताते हैं उनके नाम.

Sobhita Dhulipala: साउथ एक्टर नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं. ऐसे में अगर आपने अभी तक शोभिता धुलिपाला की कोई फिल्म या सीरीज नहीं देखी है, तो आज हम उनकी एक से बढ़कर एक फिल्मों और सीरीज के नाम बताएंगे, जिन्हें देखकर आप एक्ट्रेस के फैन हो जाएंगे.

रमन राघव 2.0

शोभिता धुलिपाला ने साल 2016 में फिल्म ‘रमन राघव 2.0’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. पहली ही फिल्म में उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे बड़े एक्टर के साथ काम किया था. 3.5 करोड़ रुपए के बजट पर बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

गुडाचारी

बॉलीवुड के बाद शोभिता धुलिपाला ने साल 2018 में फिल्म ‘गुडाचारी’ से साउथ डेब्यू किया था. फिल्म में शोभिता, प्रकाश राज और जगपति बाबू मुख्य भूमिका निभाई थी. 6 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में लगभग 25 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. आप इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

कुरूप

शोभिता धुलिपाला की साल 2021 की फिल्म कुरूप को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इस फिल्म में शोभिता के साथ दुलकर सलमान लीड रोल में हैं.

मेड इन हेवेन

शोभिता धुलिपाला की पाॅपुलर वेब सीरीज ‘मेड इन हेवेन’ को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था. आप इस ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

बार्ड ऑफ ब्लड

शोभिता धुलिपाला की मेड इन हेवेन के अलावा आप उनकी दूसरी वेब सीरीज ‘बार्ड ऑफ ब्लड’ को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Also Read: Naga Chaitanya-Sobhita Wedding: फाइनली, शादी के बंधन में बंधे नागा-शोभिता, तस्वीरें देख नजर हटा पाना होगा मुश्किल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >