Sky Force Twitter Review: स्काई फोर्स देखने के बाद नेटिजन्स का पहला रिएक्शन आया सामने, टिकट लेने से पहले पढ़ें रिव्यू

Sky Force Twitter Review: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और वीर पहरिया स्टारर फिल्म स्काई फोर्स 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को नेटिजन्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. अगर आप भी एक्शन ड्रामा को देखने का प्लान कर रहे हैं, तो रिव्यू जरूर पढ़ लें.

Sky Force Twitter Review: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और वीर पहरिया की एरियल एक्शन एंटरटेनर स्काई फोर्स आखिरकार 24 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सबसे घातक हवाई हमलों की सच्ची घटनाओं की एक मनोरंजक कहानी है. इसमें सारा अली खान, निम्रत कौर, बोगुमिला बुबियाक और इरिना स्वेकोवा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. अगर आप फिल्म देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सबसे पहले रिव्यू पढ़ लें.

नेटिजन्स ने स्काई फोर्स का किया रिव्यू

स्काई फोर्स का रिव्यू करते हुए एक यूजर ने एक्स पर लिखा, ”#स्काईफोर्स… यह एक सच्ची कहानी पर आधारित है, इसमें भावनात्मक और कुछ अच्छे क्षण हैं. #अक्षय कुमार ने शो चुरा लिया #वीरपहारिया की आशाजनक शुरुआत.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”अभी-अभी स्काईफोर्स देखना खत्म किया है, प्रत्येक सिने प्रेमी को जरूर देखनी चाहिए. गणतंत्र दिवस की छुट्टियों के लिए बेस्ट है. एक्शन और इमोशन से भरपूर यह फिल्म आपको शुरू से अंत तक एक रोलरकोस्टर की सवारी कराती है. अक्षय कुमार वास्तव में एक और राष्ट्रीय पुरस्कार के हकदार हैं.”

स्काई फोर्स को दर्शकों ने बताया ब्लॉकबस्टर

एक अन्य यूजर ने लिखा, ”#स्काईफोर्स रिव्यू- वीरता को एक भावभीनी श्रद्धांजलि… अक्षय कुमार का कट्टर देशभक्तिपूर्ण एक्टिंग जबरदस्त है. सच्ची घटनाओं से प्रेरित बहादुरी की एक मनोरंजक कहानी #अभिषेक और #संदीपकेवलानी की ओर से बहुत अच्छी तरह से लिखी गई कहानी है.” एक फैंने ने लिखा, ”अक्षय कुमार, वीर पहारिया, सारा अली खान की फिल्म शानदार है. अंत में दर्शक जरूर भावुक हो जाएंगे. #मैडॉकफिल्म्स”. एक दूसरे फैन ने लिखा, ”बहुत मजा आया एक नंबर फिल्म, अक्षय कुमार देशभक्ति के बाप हैं… मस्ट वॉच.”

स्काई फोर्स के बारे में

स्काई फोर्स में अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया के अलावा सारा अली खान और निम्रत कौर भी अहम भूमिका में हैं. संदीप केवलानी और अभिषेक कपूर की ओर से निर्देशित फिल्म का निर्माण दिनेश विजान, अमर कौशिक और ज्योति देशपांडे ने किया है. गणतंत्र दिवस पर जरूर दर्शक मूवी को देखने के लिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही फिल्मों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये एक आदत बन…

यह भी पढ़ें- Sky Force Review: लड़ाकू विमान के पंखों जैसी धारदार है यह फिल्म, भावनात्मक गहराई और एक्शन का है शानदार मिश्रण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >