Sky Force Box Office Collection Day 2: स्काई फोर्स का दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर हुआ क्या हाल, जानें कमाई

Sky Force Box Office Collection Day 2: फिल्म स्काई फोर्स ने पहले दिन अच्छी कमाई की है. अक्षय कुमार की लगातार कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट गई. हालांकि मेकर्स को उम्मीद है कि स्काई फोर्स अच्छा प्रदर्शन करेगी. दो दिन में अबतक मूवी ने कितनी कमाई कर ली, यहां जानिए.

Sky Force Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स 24 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई.इसमें अक्षय के अलावा सारा अली खान, निम्रत कौर और वीर पहाड़िया भी अहम भूमिका निभाते दिखेंगे. वीर ने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है. ओपनिंग डे पर फिल्म ने डबल डिजिट में कमाई की. काफी समय बाद एक्टर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. खिलाड़ी कुमार की आखिरी बड़ी हिट फिल्म सूर्यवंशी थी, जिसे रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया था. फिल्म ने दुनिया भर में 293 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं, स्काई फोर्स ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया, इसके बारे में आपको बताते हैं.

स्काई फोर्स ने दूसरे दिन की कितनी कमाई

स्काई फोर्स का निर्देशन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने किया है. ये एक सच्ची स्टोरी पर बेस्ड है. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, दूसरे दिन मूवी ने 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. अब तक फिल्म ने टोटल कमाई करोड़ रुपये की कर ली है. मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म का कलेक्शन वीकेंड पर बढ़ेगा. साथ ही 26 जनवरी की छुट्टी का भी फायदा फिल्म को मिलेगा.

  • स्काई फोर्स बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन- 11.25 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन- 11.25 करोड़ रुपये

स्काई फोर्स बनाम फाइटर

स्काई फोर्स का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है तब से ही इसकी तुलना ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण अभिनीत फाइटर से होने लगी. फाइटर भी पिछले साल यानी 2024 में गणतंत्र दिवस के आस-पास सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ऋतिक की फिल्म ने ओपनिंग डे पर 22.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. इसने दुनियाभर में करीब 358.83 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और ये बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. फिल्म का बजट 290 करोड़ रुपये का था, जबकि अक्षय की फिल्म का बजट 160 करोड़ रुपये का है. अब देखना है कि स्काई फोर्स बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है.

यह भी पढ़ें– Sky Force Twitter Review: स्काई फोर्स देखने के बाद नेटिजन्स का पहला रिएक्शन आया सामने, टिकट लेने से पहले ���ढ़ें रिव्यू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >