Sitaare Zameen Par First Review: आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ हिट या फ्लॉप? फैंस बोले- आखिरी ट्विस्ट…

Sitaare Zameen Par First Review: आमिर खान की मच अवेटेड ‘सितारे जमीन पर’ का पहला रिव्यू सामने आया है. फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद दर्शकों ने इसे दिल छू लेने वाली और तारे जमीन पर के बाद सबसे भावुक फिल्म बताया.

Sitaare Zameen Par First Review: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपने संवेदनशील और दिल छू लेने वाले अंदाज में बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार हैं. उनकी आने वाली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है. यह फिल्म आमिर की 2007 की क्लासिक तारे जमीन पर की सीक्वल फिल्म है.

इस बीच हाल ही में फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसमें आमिर खान खुद भी मौजूद थे. स्क्रीनिंग के दौरान आमिर खान ने थिएटर में दर्शकों के बीच जाकर उनसे फिल्म पर प्रतिक्रिया ली. अब इसी का रिएक्शन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे, जिसमें दर्शक भावुक होकर फिल्म की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. ऐसे में आइए बताते हैं दर्शकों को कैसी लगी मूवी.

सितारे जमीन पर का फर्स्ट रिव्यू

फिल्म देखने वालों में से एक ने कहा, “आपने संवेदनशीलता के कई पहलुओं पर ध्यान दिया है. लेखक, निर्देशक और संवादों को बधाई.” आमिर ने जवाब दिया, “यह हम सभी के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा है.” एक अन्य दर्शक ने कहा, “तारे जमीन पर के बाद, एक बहुत अच्छी फिल्म लंबे वक्त के बाद सिनेमाघरों में आई है. उसके बाद भी कई फिल्में आई हैं, लेकिन यह धारणाओं को बदल देगी.”

मुस्कान फाउंडेशन के साथ काम करने वाले एक फिल्म देखने वाले ने – जो दिव्यांग बच्चों को विशेष शिक्षा और थेरेपी प्रदान करता है – फिल्म से प्रभावित दिखे और कहा, “बहुत अच्छी तरह से रखी गई और संदेशों को कैप्चर किया गया. मैं वास्तव में इसकी सराहना करता हूं.” एक और ने कहा, “आखिरी ट्विस्ट भी शानदार था.आपने हमें उस समय रुला दिया. बहुत ही खूबसूरती से बनाई गई फिल्म”.

फिल्म की कहानी क्या है?

आर. एस. प्रसन्ना की निर्देशित ‘सितारे जमीन पर’ एक स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा है, जो स्पेनिश फिल्म Campeones का हिंदी रीमेक है. फिल्म एक ऐसे बास्केटबॉल कोच की कहानी है, जिसे अदालत के आदेश के बाद एक दिव्यांग बच्चों की टीम को कोचिंग देनी पड़ती है. इस संघर्ष और आत्म-खोज की यात्रा में फिल्म कई मानवता भरे भावनात्मक पहलुओं को छूती है.

सितारे जमीन पर में आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिका में हैं. इनके साथ 10 नए युवा कलाकार, जो दिव्यांग किरदार निभा रहे प्रतिभाशाली बच्चे शामिल हैं. यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

यह भी पढ़े: Tiger vs Pathaan: सलमान-शाहरुख की ‘टाइगर वर्सेज पठान’ नहीं बनेगी? ये फिल्म बनी रास्ते का कांटा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >