Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 8: आमिर खान की फिल्म हिट या फ्लॉप? आंकड़ों से चल गया पता

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 8: आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' ने 8वें दिन 0.11 करोड़ की कमाई की है. अब तक फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 88.8 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. जानिए फिल्म का अब तक का रिपोर्ट कार्ड.

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बहुचर्चित फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने 20 जून को सिनेमाघरों में एंट्री ली थी. रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म ने अच्छी ओपनिंग के साथ दर्शकों का ध्यान खींचा. स्पोर्ट्स ड्रामा और इमोशनल एंगल से सजी इस फिल्म को क्रिटिक्स के साथ-साथ ऑडियंस से भी शानदार रिस्पॉन्स मिला.

हालांकि, हफ्ते के बढ़ते दिनों के साथ फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. आर.एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था, लेकिन अब वीकेंड के बाद फिल्म की ग्रोथ धीमी पड़ी है. ऐसे में आइए बताते हैं, 8वें दिन का कलेक्शन.

8वें दिन का कलेक्शन कैसा रहा?

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, आठवें दिन यानी सेकेंड फ्राइडे को फिल्म ने लगभग 0.11 करोड़ रुपये की कमाई की. हालांकि ये सिर्फ शुरुआती आंकड़े हैं और शाम तक फाइनल नंबर अपडेट हो सकते हैं.

अब तक फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 88.8 करोड़ रुपये हो चुका है. उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर एक बार फिर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिलेगा.

क्या 100 करोड़ क्लब में पहुंचेगी सितारे जमीन पर?

फिल्म की धीमी रफ्तार के बावजूद ट्रेड एक्सपर्ट्स को भरोसा है कि ‘सितारे जमीन पर’ अगले कुछ दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी. खासकर अगर माउथ पब्लिसिटी बनी रही तो फिल्म लॉन्ग रन में अच्छा बिजनेस कर सकती है.

सितारे जमीन पर का टोटल कलेक्शन

  • Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 1- 10.7 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 2- 21.7 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 3- 27.25 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 4- 8.88 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 5- 8.5 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 6- 6.77 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 7- 6.29 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 8- 0.11 करोड़ रुपये

कुल कमाई- 88.8 करोड़ रुपये

यह भी पढ़े: Kannappa X Review: प्रभास-अक्षय के कैमियो से चमकी ‘कन्नप्पा’, क्लाइमेक्स देख लोग बोले- आखिरी 30 मिनट…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >