Singham Again के निर्देशक रोहित शेट्टी ने कॉप यूनिवर्स बनाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अजय देवगन के पास…

सिंघम अगेन के रिलीज होने में ज्यादा दिन नहीं रह गए है. निर्देशक रोहित शेट्टी की मूवी का ट्रेलर रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. इस बीच रोहित ने कॉप यूनिवर्स बनाने पर बात की.

बाजीराव सिंघम बड़े पर्दे पर वापस आ रहा है. सिंघम अगेन 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. ट्रेलर में इंटेंस ड्रामा और दिल दहला देने वाले सीन्स को देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए है. फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी की मूवी में अजय देवगन के अलावा टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, करीना कपूर, रणवीर सिंह धांसू अंदाज में दिखेंगे. वहीं, एक स्पेशल इवेंट में रोहित और अजय नजर आए. इवेंट के दौरान रोहित ने बताया कि कॉप यूनिवर्स बनाने का आइडिया उनके दिमाग में कैसे आ गया.

कॉप यूनिवर्स बनाने पर रोहित शेट्टी बोले- जब हम लोग सिंबा…

पिछले हफ्ते सिंघम के रि-रिलीज की खबर सामने आई थी. रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी रि-रिलीज के बारे में बताया था. सिंघम को 13 साल बाद बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड दिखे. वहीं, मुंबई में एक स्पेशल इवेंट में रोहित शेट्टी से सिनेमाई कॉप यूनिवर्स के आइडिया के बारे में पूछा गया. इसपर रोहित ने कहा, जब हम लोग सिंबा कर रहे थे तो मैं अजय के पास आया और उससे कहा कि हमारे देश में भी एक यूनिवर्स बनाते है. ऐसा करने में रिस्क है और अगर सिंबा नहीं चली और सिंघम भी उस मूवी में आ रही थी और सूर्यवंशी भी. इसलिए ऐसा करने में एक रिस्क था.

रोहित शेट्टी ने कही ये बात

रोहित शेट्टी ने आगे कहा, हिंदी दर्शकों के लिए वो समझ जाएंगे कि सिंघम कैसे आ गया और वो कैसे इससे जुड़ा हुआ है. ये हमारे लिए काम कर गया और उसके बाद हम सभी ने हर शैली में ब्रह्मांड जैसी चीजें बनाना शुरू कर दिया.” गौरतलब है कि सिंघम की सुपर सक्सेस के बाद सिंघम 2 आया था. उसके बाद सिंबा और सूर्यवंशी मूवीज आई, जो सुपरहिट रही. सिंघम अगेन दिवाली पर रिलीज हो रही है और इसे देखने के लिए उत्सुक हैं.

Also ReadBhool Bhulaiyaa 3 और सिंघम अगेन के क्लैश पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- दिवाली इतनी बड़ी…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >