Sikandar Teaser: इस दिन रिलीज होगा सलमान खान की सिकंदर का टीजर, धांसू एक्शन देखने के लिए नोट कर लें तारीख

Sikandar Teaser: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म सिकंदर की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ए.आर. मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित एक्शन थ्रिलर ईद 2025 पर रिलीज होगी. अब मूवी के धमाकेदार टीजर को लेकर अपडेट सामने आई है.

Sikandar Teaser: पिछले 6 महीनों से सलमान खान लगातार साजिद नाडियाडवाला निर्मित ‘सिकंदर’ की शूटिंग कर रहे हैं, जिसका निर्देशन एआर मुरुगादॉस ने किया है. फिल्म की लास्ट कुछ दिनों की शूटिंग बची है. इस एक्शन से भरपूर थ्रिलर में रश्मिका मंदाना भी प्रमुख भूमिका में हैं. फैंस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब लेटेस्ट अपडेट के अनुसार साजिद नाडियाडवाला सलमान खान के 59वें जन्मदिन पर सिकंदर का धांसू टीजर रिलीज करेंगे.

कब रिलीज होगा सिकंदर का टीजर

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक साजिद नाडियाडवाला और एआर मुरुगादॉस 27 दिसंबर, 2024 को सिकंदर को ऑफिशियल तौर पर लॉन्च करेंगे और एक धमाकेदार टीजर रिलीज करेंगे. सोर्स ने पोर्टल को बताया, ”एक स्पेशल टीजर काटा गया है और वर्तमान में सलमान खान के जन्मदिन पर लॉन्च के लिए फाइनल किया गया है. भाईजान के जन्मदिन के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए सिकंदर टीजर के साथ दर्शक को फुल ऑन एंटरटेनमेंट मिलेगा.”

ईद 2025 पर रिलीज होगी सिकंदर

रिपोर्ट में आगे कहा कि सिकंदर टीजर कट के लिए एडिटिंग का काम पूरे जोरों पर चल रहा है और फिल्म का बैकग्राउंड और एसेट संतोष नारायणन की ओर से किया गया है, जो ‘कल्कि 2898 एडी’, ‘जिगरथंडा डबल’ में अपने काम के लिए जाने जाते हैं. सलमान और रश्मिका की फिल्म साल 2025 की मोस्ट अवेटेड मूवीज में से एक है. साजिद नाडियाडवाला की फिल्म मार्च महीने में ईद पर रिलीज की जाएगी. सिकंदर 2014 की ब्लॉकबस्टर, किक के बाद सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला के फिर से साथ काम करने का प्रतीक है. इस फिल्म पर काम खत्म करने के बाद सलमान खान एटली की अगली निर्देशित फिल्म ए 6 की शूटिंग शुरू करेंगे.

Also Read- Anupama: शो में अनुज की वापसी पर रूपाली गांगुली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अनुपमा की जिंदगी का…

Also Read- Look Back 2024: ‘तौबा-तौबा’ से लेकर ‘आज की रात’ तक, साल 2024 में इन गानों पर जमकर झूमे लोग, देखें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >