Sikandar: केआरके ने ‘सिकंदर’ में सलमान खान-रश्मिका मंदाना के रोमांस का उड़ाया मजाक, कहा- दादा-पोती का…

Sikandar: फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसमें सलमान खान और रश्मिका मंदाना रोमांस करते दिखेंगे. फिल्म में सलमान और रश्मिका की जोड़ी पर केआरके ने ऐसा कमेंट किया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

Sikandar: एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित फिल्म ‘सिकंदर’ 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. हाल ही में निर्माताओं ने सलमान खान और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया है, जिसे देखकर फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है. फिल्म में सलमान और रश्मिका के साथ शरमन जोशी, सत्यराज और प्रतीक बब्बर भी नजर आएंगे. हालांकि, इस फिल्म में सलमान और रश्मिका के रोमांस को देखकर लेकर एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान (केआरके) ने एक्स पर उनका मजाक उड़ाया है.

केआरके ने सलमान-रश्मिका को कहा ‘दादा-पोती’

सलमान और रश्मिका के बीच उम्र के फासले को लेकर, सलमान ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के समय कहा कि ‘अगर एक्ट्रेस को किसी बड़े कलाकार के साथ स्क्रीन शेयर करने में दिक्कत नहीं हो रही है, तो इससे किसी और को क्यों परेशानी हो रही है?’ इसके बाद केआरके ने फिल्म में दोनों की जोड़ी को ‘दादा-पोती’ रोमांस कहकर मजाक उड़ाया और एक्स पर लिखा, “अरे भाई साहब हीरोइन को क्या प्रॉब्लम होगी, उनको तो रोमांस करने के 10 करोड़ रुपये मिले है. प्रॉब्लम तो उन्हें होगी, जो टिकट खरीदकर थिएटर में हीरो हीरोइन का रोमांस देखेंगे! लेकिन उन्हें दादा-पोती का रोमांस देखने को मिलेगा.”

केआरके ने सिकंदर को बताया ‘सरकार’ फिल्म का रीमेक

केआरके ने आगे लिखा, “एआर मुरुगादॉस निर्देशित सिकंदर ‘सरकार’ फिल्म की रीमेक है. मैंने भागंदर का ट्रेलर देखा है और यह विजय की फिल्म सरकार की 100% कॉपी है. विजय और बुड्ढा विदेश से भारत आता है.” बता दें केआरके अपनी ओर मिडिया का ध्यान खींचने के लिए बॉलीवुड के कई कलाकारों के ऊपर टिप्पणी करते रहते है, जिससे उन्हें कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है. हालांकि सिकंदर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग के लिए तैयार है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले दिन यह फिल्म 40 करोड़ रुपये का आकड़ा पार कर सकती है.

यह भी पढ़ें-  स्टेज पर फूट-फूटकर रोने लगी ये बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर, बोली- मैंने लाइफ में कभी किसी को… VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >