Sikandar Flop: यूलिया वंतूर ने फिल्म के फ्लॉप होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मामला वहां बिगड़ा…

Sikandar: सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म सिकंदर ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद निराशानजर प्रदर्शन किया. भारी प्रमोशन के बावजूद, इस एक्शन ड्रामा को दर्शकों और आम जनता दोनों से ही मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. इसने दो हफ्ते में महज 105 करोड़ की कमाई की. अब यूलिया वंतूर ने सिकंदर के बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन के बारे में खुलकर बात की है.

Sikandar: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित यह फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी. इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी निराशाजनक रहे. दो हफ्ते में इसने महज 105 करोड़ की कमाई की थी. अब यूलिया वंतूर ने सलमान की फिल्म के टिकट खिड़की पर खराब प्रदर्शन के बारे में खुलकर बात की.

सिकंदर के फ्लॉप होने पर यूलिया वंतूर ने तोड़ी चुप्पी

सिकंदर के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने को लेकर यूलिया वंतूर ने मिड-डे संग बात की. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है. मामला वहां बिगड़ा, जब सिकंदर रिलीज से पहले लीक हो गई. हालांकि सलमान के सच्चे फैंस फिर भी एक्शन मूवी को देखने पहुंचे थे.”

लग जा गले गाने पर क्या बोली यूलिया

उन्होंने एआर मुरुगादॉस की फिल्म में ‘लग जा गले’ के लिए अपनी आवाज देने के बारे में भी बात की. यूलिया ने स्वीकार किया कि वह सलमान का रिएक्शन जानने के लिए थोड़ी नर्वस थी. यूलिया ने कहा, “मैं चिंतित थी. अगर सलमान मुझे कुछ गलत बोलते हुए सुन लेते हैं, तो वे मुझे तब तक नहीं छोड़ते जब तक मैं उसे सही से न बोल दूं. उन्हें यह पसंद आया, यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी.” अभिनेत्री ने कहा कि जब कोई व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को सफल बनाना चाहता है, तो उस पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होता है.

सिकंदर के बारे में

सिकंदर की बात करें तो यह सलमान की एआर मुरुगादॉस के साथ पहली फिल्म थी. साजिद नाडियाडवाला की ओर से निर्मित इस एक्शन थ्रिलर में सत्यराज, शरमन जोशी, प्रतीक स्मिता पाटिल, काजल अग्रवाल, संजय कपूर, जतिन सरना जैसे कलाकार हैं. फिल्म के डायलॉग रजत अरोड़ा, हुसैन दलाल और अब्बास दलाल ने लिखे थे.

यह भी पढ़ें- Box Office Report: जबरदस्त गिरावट के साथ लाखों में सिमटी सिकंदर, 10वें दिन की क

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >