Sikandar: अमीषा पटेल ने सिकंदर फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- यूं ही पसंद नहीं…

Sikandar: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. 30 मार्च को रिलीज हुई फिल्म ने पहले वीक में 90 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो उम्मीद के मुताबिक काफी कम है. इसने ओपनिंग डे पर महज 26 करोड़ की कमाई की थी. अब अमीषा पटेल ने मूवी की सफलता पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने इसे बेहतरीन बताया.

Sikandar: सलमान खान की लेटेस्ट एक्शन-ड्रामा सिकंदर ने अपने ट्रेलर लॉन्च के बाद से सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी. एआर. मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी. 30 मार्च को रिलीज हुई फिल्म ने ओपनिंग डे पर महज 26 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें दिन इसने 29, 19.5, 9.75 और 5.75 करोड़ कमाए. जिसके बाद पहले वीक का कलेक्शन 90 करोड़ हो गया. अब अमीषा पटेल ने फिल्म की सफलता पर बात की है.

अमीषा पटेल ने सिकंदर की सफलता पर तोड़ी चुप्पी

अमीषा पटेल ने सिकंदर फिल्म की सफलता पर बात की. उन्होंने कहा, “मुझे तो फिल्म बहुत अच्छी लगी, बाकी कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना. लोगों को फिल्म यूं ही पसंद नहीं आ रही है, फिल्म बहुत मजेदार है और यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कर रही है, बोलने दो जिसको जो बोलना है.” सलमान और रश्मिका के साथ, सिंकदर में काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, सुनील शेट्टी, सत्यराज और प्रतीक बब्बर अहम भूमिकाओं में हैं.

अमीषा ने सलमान और रश्मिका के ऐज गैप पर भी की बात

गदर अभिनेत्री से सलमान की ओर से सिकंदर में 31 साल छोटी अभिनेत्री रश्मिका के साथ रोमांस करने के बारे में पूछा गया, जिसके जवाब में उन्होंने कहा, “मेरे और सनी देओल जी में भी तो 20 साल का गैप था, पर जब जोड़ी चलती है तो चलती है. सलमान तो बस मुआ (फ्लाइंग किस इशारा) है.” सलमान खान ने भी सिंकदर के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में इस विवाद के बारे में पूछा गया, जिस पर उन्होंने जवाब दिया, “हीरोइन के पिता को कोई समस्या नहीं है. कल जब रश्मिका की शादी हो जाएगी, बच्चे हो जाएंगे और तब भी काम करेंगे. पति की परमिशन तो मिल ही जाएगी ना?”

यह भी पढ़ें- Box Office Report: फ्लॉप होने के कगार पर पहुंची सलमान खान की सिकंदर, 5वें दिन की कमाई करेगी हैरान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >