Sidharth Malhotra Net worth: कितने करोड़ के मालिक हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा, एक फिल्म के लिए इतना करते हैं चार्ज

Sidharth Malhotra Net worth: सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. कड़ी मेहनत के बदौलत एक्टर आज हाईएस्ट पेड एक्टर्स में गिने जाते हैं. आइये जानते हैं उनकी कुल संपत्ति कितनी है.

Sidharth Malhotra Net worth: बॉलीवुड के शेरशाह सिद्धार्थ मल्होत्रा ​आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर ने करण जौहर की ‘माई नेम इज खान’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपनी बॉलीवुड जर्नी की शुरू की थी. बाद में वह स्टूडेंट ऑफ द ईयर में नजर आए. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई और उसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में की. सोशल मीडिया पर सिड की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. उनके बर्थडे पर आइये जानते हैं कि सिड कितने करोड़ के मालिक हैं.

कितने करोड़ के मालिक हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा

लाइफस्टाइल एशिया के अनुसार, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की कुल संपत्ति लगभग 75 करोड़ के आसपास है. एक्टर का मासिक वेतन 1.2 करोड़ है, जो ब्रांड एंडोर्समेंट और फिल्मों से आता है. सिड हर फिल्म के लिए 5 से 7 करोड़ और ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 2-3 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं.

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पास आलीशान घर से लेकर लग्जरी कारें शामिल

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पास एक आलीशान घर भी है, जहां से समंदर दिखता है. इसे शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है. अरब सागर के सीन के साथ इस घर में कई लग्जरी आइटम हैं. जिसमें आउटडोर लाउंज से लेकर झूला शामिल है. सिड के पास कई शानदार गाड़ियां भी हैं. उनके गैराज में एक लैंड रोवर रेंज रोवर वोग, जिसकी कीमत 4 करोड़ है, एक मर्सिडीज मेबैक एस500 (1.86 करोड़) और एक हार्ले-डेविडसन फैट बॉय (18 लाख) शामिल है.

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मॉडलिंग से की करियर की शुरुआत

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने करियर की शुरुआत 18 साल की उम्र में मॉडलिंग से की थी. साल 2007 में, सिड एक मॉडल टैलेंट हंट टीवी रियलिटी शो, गेट गॉर्जियस में दिखाई दिए थे. उन्होंने 2009 में ‘धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान’ नामक टीवी शो से अपने करियर की शुरुआत की. साल 2023 में सिद्धार्थ भारत में छठे सबसे ज्यादा गूगल किए जाने वाले पर्सनैलिटी में से एक थे.

यह भी पढ़ें- Param Sundari: नार्थ मुंडे सिद्धार्थ संग इश्क लड़ाएंगी साउथ की ‘परम सुंदरी’ जाह्नवी कपूर, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >