सारा अली खान नहीं, रश्मिका मंदाना पर दिल हारे शुभमन गिल? अब क्रिकेटर ने बताई पूरी सच्चाई

शुभमन गिल ने हाल ही में एक अफवाह उड़ने के बाद सुर्खियां बटोरीं कि उन्हें रश्मिका मंदाना पर क्रश है. कई सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही थी, जिसे जानकर फैंस काफी उत्साहित हो गए.

भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल का नाम इन दिनों सारा अली खान के साथ जुड़ रहा है. दोनों को पिछले साल एक ही होटल से बाहर निकलते स्पॉट किया गया था, जिसके बाद उनके डेटिंग के चर्चे तेज हो गए. कई रिपोर्ट्स में कहा गया दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे है. इस बीच सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें थी कि एक इंटरव्यू के दौरान क्रिकेटर ने अपनी क्रश के बारे में बताते हुए रश्मिका मंदाना का नाम लिया था. जिसके बाद शुभमन ने ऐसी खबरों का खंडन किया.

रश्मिका मंदाना पर दिल हारे शुभमन गिल! 

दरअसल, शुभमन गिल ने हाल ही में एक अफवाह उड़ने के बाद सुर्खियां बटोरीं कि उन्हें रश्मिका मंदाना पर क्रश है. कई सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही थी, जिसे जानकर फैंस काफी उत्साहित हो गए. पोस्ट में कहा गया है कि शुभमन ने हाल ही में मीडिया से बातचीत में रश्मिका पर क्रश होने की बात कबूल की थी. अब ऐसी खबरों पर उन्होंने रिएक्ट करते हुए कहा, “यह कौन सा मीडिया इंटरेक्शन था, जिसके बारे में मुझे खुद नहीं पता.”

सारा अली खान से जुड़ता है शुभमन गिल का नाम

गौरतलब है कि कुछ समय पहले शुभमन गिल पंजाबी चैट शो ‘दिल दिया गल्ला’ में बतौर गेस्ट बनकर आए थे. शो की होस्ट सोनम बाजवा ने इस दौरान उनसे पूछा, बॉलीवुड की सबसे फिट फीमेल एक्टर कौन है. इसपर वो फटाक से बोले- सारा. शुभमन से अगला सवाल पूछा गया था- क्या वह सारा को डेट कर रहा है, इसपर उन्होंने कहा, हो सकता है. जिसके बाद सोनम ने उनसे कहा, सारा का सारा सच बोलो. इसपर क्रिकेटर ने शरमाते हुए कहा, सारा दा सारा सच बोल दिया. शायद हां, शायद नहीं.

Also Read: Gadar: ये हसीना होती तारा सिंह की सकीना? इस एक्ट्रेस का नाम सुनकर चौंक जाएंगे आप
सारा अली खान की आने वाली फिल्में

सारा अली खान की आने वाली फिल्मों की बात करें तो बीते दिन फिल्म गैसलाइट का टीजर रिलीज किया गया था. इसमें उनके साथ विक्रांत मैसी है. इसके अलावा वो लक्ष्मण उटेकर की अगली फिल्म में विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी. पिछली बार वो फिल्म अतरंगी रे दिखी थी. इसमें उनके साथ अक्षय कुमार और धनुष थे. आनंद एल राय की ये मूवी को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पांस मिला था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >