Lalit Modi के घर पानी के गुब्बारे क्यों फेंकती थी श्रद्धा कपूर?TJMM एक्ट्रेस ने अब किया बड़ा खुलासा

श्रद्धा कपूर फिल्म 'तू झूठी, मैं मक्कार' से काफी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर दिखेंगी. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान ललित मोदी से जुड़ा एक किस्सा सबको बताया. एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे वो बचपन में होली मनाती थी.

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर, लव रंजन की रोमांटिक कॉमेडी तू झूठी मैं मक्कार में नजर आएंगी, जिसमें वह पहली बार रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी. फिल्म कल यानी होली पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. कहा जा रहा है कि ओपनिंग डे पर मूवी जबरदस्त कलेक्शन करेगी. फिल्म की एडवांस बुकिंग भी जबरदस्त है. इस बीच एक्ट्रेस ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान ऐसी बात बताई, जिसे आप बिल्कुल नहीं जानते होंगे. ये किस्सा ललित मोदी से जुड़ा है.

श्रद्धा कपूर ने शेयर की बचपन की यादें

श्रद्धा कपूर फिल्म ‘तू झूठी, मैं मक्कार’ से काफी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर दिखेंगी. हाल ही में एक्ट्रेस ने बीबीसी से इंटरव्यू के दौरान ललित मोदी से जुड़ा एक किस्सा सबको बताया. एक्ट्रेस से जब होली के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा होली पर बचपन की एक घटना सुनाते हुए कहा, मेरी बिल्डिंग के नीचे ललित मोदी का बंगला है जिसमें एक शानदार पूल है और वहां बड़ी-बड़ी पार्टियां हुआ करती थी. मैं भी वहां जाना चाहती थी. लेकिन नहीं जा सकती थी.

ललित मोदी पर पानी के गुब्बारे फेंकती थी एक्ट्रेस

आगे श्रद्धा कपूर ने कहा, इसलिए वह अपनी बिल्डिंग से चुपके से पानी के गुब्बारे उनपर होली में फेंकती थी. एक्ट्रेस कहती है कि, अब उन्हें डर है कि अब ललित मोदी को पता चल जाएगा कि उनपर गुब्बारे कौन फेंकता था. बता दें कि फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में काम करने के लिए एक्ट्रेस ने सात करोड़ रुपए की तगड़ी फीस ली है. जबकि रणबीर कपूर को इसके लिए 25-30 करोड़ लिए है.

Also Read: Tu Jhoothi Main Makkaar BO Prediction: रणबीर-श्रद्धा की फिल्म का चलेगा जादू? पहले दिन करेगी इतनी कमाई!
फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का पहले दिन कितना होगा कलेक्शन?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म तू झूठी मैं मक्कार ओपनिंग डे पर 12-14 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है. बता दें कि रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे है. एक्टर की अपमकिंग प्रोजेक्ट के बारे में बात करें तो वो ‘एनिमल’ में नजर आएंगे. यह संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म है और ये इसी साल रिलीज होगी. इसके अलावा वो सिंगर किशोर कुमार के बायोपिक में काम करेंगे.

Also Read: Tu Jhoothi Main Makkar StarCast Fees: रणबीर ने ली तगड़ी रकम, श्रद्धा के हाथ लगे इतने करोड़,फीस जान होंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >