Shekhar Ravjiani: 2 साल पहले अपनी आवाज खो बैठे थे शेखर, इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर किया बड़ा खुलासा

Shekhar Ravjiani: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और म्यूजिशियन शेखर रवजियानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया है कि वह दो साल पहले अपनी आवाज खो बैठे थे. आइए बताते हैं पूरी बात.

Shekhar Ravjiani: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और म्यूजिशियन शेखर रवजियानी ने अपने शानदार आवाज के दम पर इंडस्ट्री में एक खास जगह बनाई है. उन्होंने कई फिल्मों में हिट गाने दिए हैं, जिसे आज भी उनके फैंस गुनगुनाते हैं. सिंगर ने 18 नवंबर को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को हैरान कर दिया है. इस पोस्ट में शेखर ने अपनी जिंदगी से जुड़े एक सबसे बड़े हादसे का जिक्र किया है. इसमें उन्होंने बताया है कि वह 2 साल पहले अपनी आवाज खो बैठे थे. यहां तक कि उन्हें अपनी फटी हुई आवाज से नफरत होने लगी थी. आइए बताते हैं आपको शेखर ने इस पोस्ट में और क्या कुछ बताया है.

यहां देखें पोस्ट-

2 साल पहले अपनी आवाज खो बैठे थे शेखर

शेखर रवजियानी ने एक पोस्ट शेयर करते हुए 2 साल पहले अपनी आवाज के साथ हुए हादसे के बारे में बात की है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मैंने आज से पहले कभी इस बारे में बात नहीं की है. आज से 2 साल पहले मेरी आवाज चली गई थी. मेरा परिवार चिंतित था और उन्हें दुखी देखकर मैं भी अच्छा महसूस नहीं कर रहा था. मुझे लग रहा था कि मैं अब कभी नहीं गा पाऊंगा. हालांकि, मैंने कोशिश करनी बंद नहीं की. मैं कैलिफोर्निया के सैन डिएगो गया हुआ था. जहां, मुझे डॉ. एरिन वॉल्श के बारे में पता चला. उनकी मदद से मेरी आवाज ठीक हो पाई.’

‘मैं फिर से गाना चाहता हूं’

शेखर ने आगे कहा, ‘मुझे याद है कि जब मैंने उन्हें बताया मैं फिर से गाना चाहता हूं, तो मेरी आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे. मैंने उनसे मदद करने की गुजारिश की. पहली बार में उन्होंने मुझे भरोसा दिलवाया कि आवाज जाने में मेरा कोई दोष नहीं है. हमने लंबी बात की और उन्होंने मुझे सहज महसूस कराया. इसके बाद ही मुझे लगा कि मैं फिर से गा सकता हूं.’

फटी आवाज से हुई नफरत

सिंगर ने पोस्ट में आगे लिखा कि ‘मैंने जितनी बार गाने की कोशिश की, मेरी आवाज काफी फटी हुई लग रही थी. जिसके कारण मुझे अपनी आवाज से नफरत होने लगी थी, लेकिन उन्होंने मुझे ठीक करने की पूरी कोशिश की. यह प्रक्रिया दोहराते रहने से कुछ हफ्तों के अंदर मेरी आवाज वापस आ गई थी.’

Also Read: Krrish 4: राकेश रोशन ने डायरेक्शन से रिटायरमेंट कंफर्म करने के बीच, ऋतिक की ‘कृष 4’ पर दिया बड़ा हिंट, डिटेल्स इनसाइड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >