World Cup 2023 में हार के बाद टीम इंडिया का इन सेलेब्स ने बढ़ाया हौसला, देखें VIDEO
Copied link
भले ही टीम इंडिया ये विश्व कप अपने नाम नहीं कर पाई हो, लेकिन फैंस और सेलेब्स ने भारतीय क्रिकेट टीम के अथक प्रयास की सराहना की. अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘चैंपियनशिप के दौरान भारतीय टीम के अथक प्रयास अपने आप में एक जीत हैं.’’
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हरा दिया. ऑस्ट्रेलिया विश्व चैंपियन बन गई. भले ही टीम इंडिया ये विश्व कप अपने नाम नहीं कर पाई हो, लेकिन फैंस और सेलेब्स ने भारतीय क्रिकेट टीम के अथक प्रयास की सराहना की. अजय देवगन ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘चैंपियनशिप के दौरान भारतीय टीम के अथक प्रयास अपने आप में एक जीत हैं.’’ वहीं, करीना कपूर खान ने लिखा, ‘‘केवल प्यार और सम्मान… टीम इंडिया, मुश्किल लड़ाई, लेकिन अच्छा खेला.’’ वहीं, आयुष्मान खुराना ने लिखा, “टीम इंडिया के लिए ऑफिस में बस एक बुरा दिन. आप लोगों को हमेशा #WorldCup2023 के सबसे कठिन पक्ष के रूप में याद किया जाएगा, एड्रेनालाईन के लिए धन्यवाद! बहुत बढ़िया!
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.