शाहरुख खान ने की डेविड बेकहम की मेहमान नवाजी, रखी शानदार पार्टी, यूजर्स बोले- खान साहब ने बुलाया तो…

डेविड बेकहम यूनिसेफ के सद्भावना राजदूत के रूप में अपने दौरे के हिस्से के रूप में भारत में थे. इस दौरान वो कई हाई-प्रोफाइल पार्टियों का हिस्सा बने. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बेकहम अपने कैजुअल लुक में गाड़ी से शाहरुख खान के घर पहुंचते दिखे.

दिगग्ज फुटबॉलर डेविड बेकहम ने वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 सेमीफाइनल मैच का लुत्फ उठाया. कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें डेविड मैच को एंजॉय करते दिखे. मैच के बाद उन्हें सोनम कपूर ने अपने घर डिनर पार्टी पर बुलाया था, जिसकी तसवीरें भी सामने आई थी. इसके अलावा उन्होंने अंबानी फैमिली से भी मुलाकात की. उन्होंने कई मशहूर हस्तियों से मुलाकात की. पिछली रात फुटबॉलर बांद्रा में शाहरुख खान के घर मन्नत भी पहुंचे, जहां उनके लिए शानदार पार्टी रखी गई थी. इस प्राइवेट पार्टी के होस्ट किंग खान ने उनका भव्य स्वागत किया. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी गाड़ी में मन्नत में जाते दिखे.

मन्नत पहुंचे डेविड बेकहम

डेविड बेकहम यूनिसेफ के सद्भावना राजदूत के रूप में अपने दौरे के हिस्से के रूप में भारत में थे. इस दौरान उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 सेमीफाइनल मैच को एंजॉय किया. साथ ही कई हाई-प्रोफाइल पार्टियों का हिस्सा बने. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बेकहम अपने कैजुअल लुक में एक गाड़ी से शाहरुख खान के घर पहुंचते हैं. कई लक्जरी कारें किंग खान के घर के अंदर जाती दिख रही है. उनका वीडियो शाहरुख के फैन पेज ने शेयर किया है. इसपर यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आए है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, खान साहब ने बुलाया तो आना ही पड़ेगा. एक यूजर ने लिखा, बस उसके साथ एक तस्वीर पोस्ट करने का इंतजार कर रहा हूं. बता दें कि फुटबॉलर प्राइवेट जेट से अपने देश के लिए रवाना हो चुके है. एयरपोर्ट से उनका एक वीडियो सामने आया था.

https://www.instagram.com/reel/Czt3nwNvh4V/?utm_source=ig_web_copy_link

डेविड बेकहम ने कही ये बात

बीसीसीआई ने गुरुवार को एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें डेविड बेकहम ने वानखेड़े स्टेडियम के अनुभव के बारे में बताया. डेविड ने कहा, स्टेडियम में प्रवेश करते ही मैं रोमांचित हो गया था. इसने कुछ खास था. ऐसा इसलिए भी हो सकता है क्योंकि मैं सचिन तेंदुलकर के साथ था जिससे यह और विशेष बन गया था. लेकिन मैं स्टेडियम के भीतर की ऊर्जा को महसूस कर सकता था.’’ साथ ही उन्होंने कहा, मैं हमेशा फुटबॉल के प्रशंसक कहूंगा लेकिन आज यहां का माहौल देखकर मैं अब पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकता. यहां का माहौल अविश्वसनीय है. दर्शकों ने पूरे माहौल को जोशीला बना रखा है इसलिए मैं इसको लेकर निश्चित नहीं हूं.’’

शाहरुख खान की डंकी

शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी को लेकर सुर्खियों में है. फिल्म का नया पोस्टर कुछ दिन पहले ही जारी किया गया था. पोस्टर में शाहरुख, तापसी पन्नू, विकी कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर नजर आए. पोस्टर शेयर कर किंग खान ने लिखा था, ”बिना ऐसी फैमिली के, कैसी होगी दिवाली और कैसा होगा न्यू ईयर?” असली मजा तो साथ चलें, साथ रुकें, और साथ ही सेलिब्रेट करने में हैं… डंकी की पूरी दुनिया है ये उल्लू दे पत्थे!” बता दें कि डंकी में शाहरुख के किरदार का नाम हार्डी है, जो अपने दोस्तों के साथ लंदन जाना चाहता है. तापसी पन्नू ने मनु नाम का किरदार निभाया है और विक्की कौशल सुखी बने हैं. फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है. ‘पठान’ और ‘जवान’ के बाद डंकी इस साल शाहरुख की तीसरी रिलीज है.

Also Read: कपिल शर्मा के नये शो से बाहर हुई सुमोना चक्रवर्ती! कृष्णा अभिषेक-अर्चना गौतम सहित इन्हें मिली जगह

शाहरुख खान करेंगे थलापति विजय के साथ काम!

शाहरुख खान की जवान ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. एक YouTuber के साथ अपनी हालिया बातचीत के दौरान, निर्देशक एटली ने आगामी फिल्मों के लिए अपनी योजनाओं के बारे में बात की. वो शाहरुख और थलापति वजिय के साथ फिल्म करना चाहते है. एटली ने कहा, “मैंने विजय अन्ना को फोन किया और उन्हें पार्टी में आमंत्रित किया और उन्होंने कहा कि वह इसे जरूर बनाएंगे. इसलिए, जब वह आए तो शाहरुख सर और अन्ना ने आपस में चर्चा की और मुझे बुलाया. शाहरुख सर ने मुझसे कहा कि अगर मेरी कभी दोहरी हीरो वाली फिल्म निर्देशित करने की योजना हो तो वे दोनों इसके लिए तैयार हैं. विजय अन्ना ने भी कहा, ‘अमा पा’. इसलिए, मैं इस पर काम कर रहा हूं. यह मेरी अगली फिल्म हो सकती है. मैं इसकी स्क्रिप्ट लाने के लिए बहुत मेहनत कर रहा हूं. चलो देखते हैं.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >