शाहिद कपूर की ओ रोमियो का जलवा, 4 स्टार के साथ क्रिटिक ने दिया शानदार रिव्यू

O’Romeo First Review: शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ का पहला रिव्यू सामने आते ही फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है. एक्शन, रोमांस और अपराध की कहानी से सजी इस फिल्म में शाहिद की दमदार परफॉर्मेंस और तृप्ति डिमरी की मौजूदगी खास बताई जा रही है.

O’Romeo First Review: साल 2026 की शुरुआत शाहिद कपूर के फैंस के लिए सच में खास होने वाली है. उनकी नई फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में छा गई है. फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ चुका है और शुरुआती प्रतिक्रिया काफी जोरदार बताई जा रही है. एक्टर से फिल्म क्रिटिक बने कुलदीप गढ़वी ने सोशल मीडिया पर फिल्म की खुलकर तारीफ की है और इसे ‘बाप लेवल’ का सिनेमा कहा है.

कुलदीप गढ़वी ने दिया रिव्यू

कुलदीप के मुताबिक, ‘ओ रोमियो’ एक दमदार एक्शन और रोमांस से भरी थ्रिलर फिल्म है, जिसमें प्यार और अपराध की कहानी को असरदार तरीके से दिखाया गया है. फिल्म में इमोशन, ड्रामा और एक्शन तीनों का अच्छा मेल देखने को मिलता है. कहानी में एकतरफा प्यार का दर्द भी है और अपराध की दुनिया का तनाव भी, जिसे गहराई से पेश किया गया है. रिव्यू में शाहिद कपूर की एक्टिंग की खास तारीफ की गई है. बताया गया है कि उन्होंने अपने किरदार को पूरी एनर्जी और जुनून के साथ निभाया है. क्रिटिक का मानना है कि यह रोल उनके करियर के सबसे यादगार किरदारों में गिना जा सकता है.

फिल्म में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी नजर आ रही हैं. रिव्यू के अनुसार, तृप्ति ने कहानी में भावनात्मक मजबूती दी है. उनका रोल सिर्फ दिखावे के लिए नहीं है, बल्कि कहानी को आगे बढ़ाने में उनकी अहम भूमिका है. दोनों की केमिस्ट्री भी लोगों का ध्यान खींच रही है.

फिल्म की दमदार स्टारकास्ट और कहानी

इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है. ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘रंगून’ के बाद यह शाहिद और विशाल की चौथी फिल्म है. करीब नौ साल बाद दोनों फिर साथ आए हैं, जिसे लेकर फैंस पहले से ही उत्साहित थे. फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. बताया जा रहा है कि ‘ओ रोमियो’ हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ से प्रेरित है, जिससे फिल्म में अंडरवर्ल्ड का एंगल भी देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: रिलीज से पहले ओ रोमियो ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, पहले ही दिन कमाए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shreya sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >