VIDEO: शाहिद कपूर ने ‘भसड़ मचा’ वीडियो से मचाया भौकाल, फैंस बोले- आपकी एनर्जी लेवल…

फिल्म देवा का भसड़ मचा सॉन्ग रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. शाहिद कपूर ने अब गाने का रिहर्सल वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है.

शाहिद कपूर की एक्शन थ्रिलर फिल्म देवा का भसड़ मचा रिलीज हो चुका है. सॉन्ग में एक्टर का बिंदास अंदाज देखने को मिला है. गाने का बीट काफी जोशीला है और ये सुनने के बाद आप खुद को झूमने से रोक नहीं पाएंगे. सॉन्ग का क्रेज बढ़ता जा रहा है. एक्टर ने गाने के रिहर्सल का एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, ट्रिगर वॉर्निंग. सॉन्ग में उनके डेडिकेशन और एनर्जी की झलक दिख रही है. वीडियो पर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, शाहिद सर हैं तो भसड़ तो मचेगा ही. एक यूजर ने लिखा, आपके बीटीएस वीडियो में आपकी एनर्जी लेवल टॉप पर है. एक यूजर ने लिखा, रिहर्सल के दौरान आपको देखना हमेशा बहुत मजेदार होता है. एक यूजर ने लिखा, मचा डाला. एक यूजर ने लिखा, बेसब्री से इसका इंतजार है. सचमुच शाहिद की ऊर्जा लाजवाब है. बता दें कि देवा इसी महीने 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म रोशन एंड्रूज़ की ओर से निर्दिशत किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >