लॉन्च इवेंट के बीच स्टेज छोड़कर क्यों चले गए शाहिद कपूर, आखिर क्या हुआ?

‘ओ रोमियो’ के गाने ‘पान की दुकान’ के लॉन्च के दौरान शाहिद कपूर स्टेज पर फैंस से घिर गए. हालात बेकाबू होने पर शाहिद स्टेज छोड़कर नीचे उतर गए. हालांकि जब माहौल पूरी तरह कंट्रोल में आ गया, तब एक्टर दोबारा स्टेज पर लौटे.

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘ओ रोमियो’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं. इसी सिलसिले में मुंबई में फिल्म के नए गाने ‘पान की दुकान’ का लॉन्च रखा गया था. इवेंट की शुरुआत तो जोश और मस्ती से हुई, लेकिन देखते ही देखते माहौल ऐसा बिगड़ा कि खुद शाहिद कपूर को स्टेज छोड़कर जाना पड़ा. आखिर ऐसा क्या हुआ, इस बारे में आपको बताते हैं.

भीड़ से घिरे शाहिद कपूर

शुक्रवार को हुए इस इवेंट में मीडिया के साथ बड़ी संख्या में फैंस भी मौजूद थे. स्टेज पर शाहिद कपूर ने माहौल को और मजेदार बनाने के लिए कुछ फैंस को अपने साथ डांस करने के लिए बुलाया. शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन अचानक कई और लोग स्टेज पर चढ़ आए. देखते ही देखते शाहिद चारों तरफ से घिर गए और स्थिति बेकाबू हो गई.

शाहिद ने छोड़ा स्टेज

भीड़ बढ़ती देख शाहिद कपूर कुछ पल के लिए स्टेज से नीचे उतर गए. इसके बाद सिक्योरिटी टीम ने मोर्चा संभाला और स्टेज से सभी फैंस को हटाया गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा कि शाहिद भीड़ से घिरे हुए हैं. जब माहौल पूरी तरह कंट्रोल में आ गया, तब एक्टर दोबारा स्टेज पर लौटे. उन्होंने गाने पर फिर से डांस किया, जिसे देखकर फैंस काफी खुश हो गए. इवेंट के आखिर में शाहिद ने वहां पर मौजूद लोगों का शुक्रिया अदा किया.

‘ओ रोमियो’ इस दिन होगी थिएटर्स में रिलीज

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर जल्द ही फिल्म ‘ओ रोमियो’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी के अलावा नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी भी अहम भूमिकाओं में हैं. विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ेंCocktail 2: शाहिद कपूर स्टारर ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग पूरी, फैंस ने लिखा- जल्दी पोस्टर और रिलीज डेट ड्राॅप करो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >