Shah Rukh Khan Video: क्या शाहरुख ने सच में एक बुजुर्ग व्यक्ति को दिया धक्का, सोशल मीडिया पर फैंस के बीच छिड़ी बहस

शाहरुख खान का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वो रेड कार्पेट पर पैपराजी को पोज देते दिखे. तभी किंग खान ने ऐसा कुछ किया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उनके फैंस के बीच बहस छिंड़ गई.

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान 77वें लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए. इस समारोह में शाहरुख को करियर अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया. ये फेस्टिवल स्विटजरलैंड में होता है और किंग खान वहीं है. एक्टर का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख लोग शॉक्ड हो गए है. वीडियो में किंग खान एक बुजुर्ग व्यक्ति को धक्का देते दिख रहे हैं. इसपर यूजर्स के रिएक्शन दे रहे हैं.

क्या शाहरुख खान ने बुजुर्ग व्यक्ति को दिया धक्का

शाहरुख खान का एक वीडियो एक्स पर वायरल हो रहा है. वीडियो में किंग खान रेड कार्पेट पर दिख रहे हैं. एक्टर पैपराजी को पोज दे रहे थे, तभी कैमरामैन ने उनके साइड में खड़े बुजुर्ग व्यक्ति को हटने के लिए कहा. इसके बाद किंग खान उस बुजुर्ग व्यक्ति के पास जाते है और उसे हल्का सा धक्का देते है. इसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. कई यूजर्स उनके इस बर्ताव पर ट्रोल कर रहे हैं. हालांकि उनके कई फैंस किंग खान के सपोर्ट में आ गए.

वायरल वीडियो पर फैंस क्या कर रहे कमेंट

शाहरुख खान के वायरल वीडिया पर कई फैंस ने कमेंट कर कहा कि किंग खान हमेशा सबकी इज्जत करते हैं. एक्टर के कुछ फैंस ने एक और वीडियो खोज लिया, जिसमें वो उसी शख्स के साथ रेड कार्पेट पर चलते दिखे. फैंस अंदाजा लगा रहे है कि ये शख्स उनकी टीम का होगा या उसे एक्टर अच्छे से जानते होंगे, तभी वो उससे मजाक करते दिखे.

आखिरी बार किस फिल्म में दिखे थे शाहरुख खान?

पिछली बार शाहरुख खान डंकी में दिखे थे, जिसे राजकुमार हिरानी ने निर्देशिक किया था. मूवी में उनके साथ तापसी पन्नू, बोमन ईरानी और विक्की कौशल थे. हालांकि विक्की का रोल कैमियो था. इसके अलावा पिछले साल आई उनकी दोनों फिल्में पठान और जवान ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया था. फिल्म मे जमकर कमाई की.

Also Read- क्या शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इस विदेशी एक्ट्रेस को कर रहे डेट, वायरल VIDEO ने मचायी हलचल

Also Read- Aryan Khan Series: शाहरुख खान की स्ट्रगल जर्नी को दिखाएगी आर्यन की डेब्यू सीरीज ‘स्टारडम’, ये होंगे स्टारकास्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >