SRK vs Ranbir: जब शाहरुख और रणबीर भिड़े, आलिया की स्मार्ट एंट्री ने झगड़े को रोका, जानें कहां का है ये VIRAL सीन

SRK vs Ranbir: शाहरुख खान और रणबीर कपूर की जबरदस्त मारपीट, जिसे आलिया भट्ट ने बीच में घुसकर रोका. यह रूंगटा स्टील्स का धमाकेदार कमर्शियल है, जिसमें फुल एक्शन, मजेदार डायलॉग और तीनों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलती है.

SRK vs Ranbir: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ एक मजेदार एड विज्ञापन किया है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. ये कोई फिल्म नहीं है, बल्कि रूंगटा स्टील्स का एक धमाकेदार कमर्शियल है, जिसमें तीनों अपने फेमस किरदारों में दिख रहे हैं.

रणबीर दिखे ब्रह्मास्त्र वाले अंदाज में

विज्ञापन की शुरुआत होती है रणबीर से, जो अपने ब्रह्मास्त्र वाले अंदाज में शाहरुख को हल्का सा पंच मारते हैं. शाहरुख, अपने जवान वाले लुक में, इसे स्टाइल के साथ उनकी मार को झेलते हैं. रणबीर मजाक करते हुए कहते हैं, “सर बचाके, विक्रम राठौर. कहीं फिर से न भूल जाओ आप कौन हो.”

आलिया भट्ट की शानदार एंट्री

फिर शाहरुख और रणबीर बीच एक हल्का-फुल्का एक्शन सीक्वेंस चलता है. जैसे ही चीजें बिगड़ने लगती हैं, आलिया भट्ट अपनी रानी वाली शरारती लेकिन समझदार छवि में आती हैं. वह दोनों को रोकती हैं और कहती हैं कि चीजें तोड़ने की जरूरत नहीं.

फैंस को खूब पसंद आ रहा ये ऐड

अंत में, जब दोनों फिर से लड़ने की तैयारी करते हैं, आलिया उन्हें एक मजबूत पिलर की ओर इशारा करती हैं. फैंस इस विज्ञापन को बहुत पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि ये कमर्शियल कई फिल्मों से भी ज्यादा मजेदार है. इसकी प्रोडक्शन क्वालिटी और स्टार पावर देखकर लोग हैरान हैं.

यह विज्ञापन सिर्फ स्टील की मजबूती दिखाता ही नहीं, बल्कि शाहरुख, आलिया और रणबीर की केमिस्ट्री और धमाकेदार अंदाज ने इसे देखने लायक बना दिया है.

यह भी पढ़ें: Sholay Re-Release: अभिषेक बच्चन का सपना पूरा, पहली बार थिएटर में देखेंगे शोले

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >