कोयला देखी, कंप्यूटर सेंटर बंद किया, 95 दिन मन्नत के बाहर बैठा; तब तक नहीं लौटा जब तक शाहरुख नहीं मिले

गिरिडीह के शेख मोहम्मद अंसारी 95 ��िनों से बॉलीवुड बादशाह के मन्नत के बाहर शाहरुख खान से मिलने का इंतजार कर रहा था. आखिरकार उनका इंतजार खत्म हुआ और किंग खान उनसे मिले.

रांची, अभिषेक रॉय : अगर किसी चीज को शिद्दत से चाहो, तो पूरी कायनात उसे मिलाने में जुट जाती है…शाहरुख खान के इस डायलॉग को उन्हीं के एक जबरा फैन ने साबित कर दिखाया है. जुनून की यह कहानी गिरिडीह के शेख मोहम्मद अंसारी की है. वह 95 दिनों से बॉलीवुड बादशाह के मन्नत के बाहर शाहरुख खान से मिलने का इंतजार कर रहा था. आखिर शाहरुख खान से उसकी मुलाकात हो ही गयी. दो नवंबर को शाहरुख अपने 59वें जन्मदिन की रात एक फैन अपीयरेंस कार्यक्रम से लौट रहे थे. इस दौरान उनकी नजर शेख मोहम्मद पर पड़ी. उन्होंने अपने बाउंसर को बाहर भेजा और शेख को मन्नत के अंदर लेकर आने की बात कही. चंद मिनटों बाद शाहरुख शेख से मिले, गले लगाया और तस्वीर भी खिंचवायी.

अपना कंप्यूटर सेंटर बंद कर किंग खान से मिलने मुंबई पहुंचा

शेख मोहम्मद कोयला फिल्म देखने के बाद से शाहरुख खान का फैन बन गया. इसके बाद एक-एक कर किंग खान की सभी फिल्में देख ली. तीन महीने पहले गिरिडीह में अपना कंप्यूटर सेंटर बंद कर शेख मोहम्मद मुंबई पहुंच गया. उसकी एक ही मन्नत थी : किंग खान से मुलाकात. विश्वास था कि एक न एक दिन शाहरुख खान से मिल ही लेगा. शेख ने कहा : यह तो पता था कि दो-तीन दिनों में मुलाकात संभव नहीं है. लेकिन मन में यह बात थी कि बिना मिले गांव लौटने से इज्जत भी नहीं बचेगी. यही सोचकर इतने दिनों तक मन्नत के बाहर इंतजार करता रहा. पहले सिर्फ देखने की आस थी, बाद में उनसे मिलने का जुनून सवार हो गया. शेख रोजाना मन्नत के बाहर एक प्लेकार्ड लेकर पहुंचता, जिसपर लिखा होता : झारखंड से एसआरके टू मीट… डेज. लिखा होता था. इसमें डेज से पहले इंतजार के दिन का नंबर होता, जो हर दिन बदल जाता. इसे देख दूसरे फैंस भी उनसे मिलकर ब्लॉग बनाने लगे.

एक टीवी इंटरव्यू के बाद मिला मिलने का मौका

शाहरुख खान से मुलाकात के इंतजार में 40 दिन गुजर गये थी. तभी कई सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंशर और ब्लॉगर शेख का इंटरव्यू लेने लगे. देखते ही देखते शेख मोहम्मद सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा. इस दौरान एक निजी टीवी चैनल पर भी शेख का इंटरव्यू चलाया गया. साथ ही शाहरुख खान तक इसकी सूचना पहुंचाई, जिसके बाद शेख मोहम्मद का सपना पूरा हो गया.

Also Read- सुहाना-अबराम-आर्यन के बीच नहीं होती कोई लड़ाई, शाहरुख खान बोले- प्रॉपर्टी के बंटवारे में…

Also Read- Diwali 2024: रोशनी से जगमगाया शाहरुख खान का घर मन्नत, फैंस बोले- दिवाली की खुशियों से…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >