Shah Rukh Khan: लू लगने के बाद शाहरुख खान हॉस्पिटल में एडमिट, जूही चावला ने दिया हेल्थ अपडेट, कहा- भगवान ने चाहा तो…

शाहरुख खान को लू लगने के कारण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. उनसे मिलने अस्पताल में गौरी खान और जूही चावला वहां पहुंचीं. जूही ने बताया कि शाहरुख की तबीयत अब कैसी है.

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी फिल्मों के अलावा इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को लेकर सुर्खियों में है. किंग खान अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को मैच के दौरान मोटिवेट करने से पीछे नहीं हटते. अब उन्हें लेकर खबर आ रही है कि लू लगने के बाद एक्टर को केडी अस्पताल में में एडमिट कराया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. वहीं, जूही चावला ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है.


शाहरुख खान से अस्पताल मिलने पहुंची उनकी पत्नी गौरी खान
मंगलवार को नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में शाहरुख खान अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के आईपीएल मैच के लिए अहमदाबाद में थे. पीटीआई ने बताया कि पुलिस के अनुसार, शाहरुख को हीट स्ट्रोक से पीड़ित होने के बाद बुधवार को अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हॉस्पिटल में उनकी पत्नी गौरी खान और दोस्त जूही चावला अपने पति जय मेहता के साथ उनसे मिलने पहुंची. एएनआई ने एक्स पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें गौरी कार से उतरते दिखी और अस्पताल के सुरक्षा गार्ड के पीछे जाती दिखी.

Padmaavat: दीपिका पादुकोण की वजह से शाहरुख खान ने छोड़ी पद्मावत! फिल्म में किंग खान को मिला था ये किरदार

Dunki: राजकुमार हिरानी की डंकी को लेकर शाहरुख खान ने दिया बड़ा हिंट,तापसी पन्नू को लेकर बोले- एक अभिनेता के…


जूही चावला ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
वहीं, एएनआई ने एक और वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें जूही चावला अपने पति जय के साथ शाहरुख खान से मिलने अस्पताल पहुंची. न्यूज 18 से बातचीत में जूही ने बताया कि, “शाहरुख की तबीयत कल रात ठीक नहीं थी, लेकिन उनकी देखभाल की जा रही है और आज शाम को वह काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं. भगवान ने चाहा तो वह जल्द ही वीकेंड में स्टैंड में आकर टीम का हौसला बढ़ाएंगे, जब हम फाइनल खेलेंगे.” बता दें कि फैंस सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. वहीं, फिल्मों की बात करें तो पिछले साल एक्टर की तीन फिल्म पठान, जवान और डंकी ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया था. चार साल के बाद एक्टर ने बड़े पर्दे पर वापसी की थी.

The Great Indian Kapil Show: इस हॉलीवुड सिंगर ने शाहरुख खान संग मुलाकात को लेकर खोले राज, कहा- उन्होंने मुझे कुछ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >