25वें दिन सुस्त पड़ी सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’, क्या 350 करोड़ का आंकड़ा छू पाएगी फिल्म?

Border 2 Box Office Day 25: सनी देओल और वरुण धवन की ‘बॉर्डर 2’ ने 25 दिनों में शानदार कमाई करते हुए 322 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. हालांकि चौथे सोमवार को फिल्म की कमाई घटकर लाखों में सिमट गई, लेकिन यह अब भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है.

Border 2 Box Office Day 25: सनी देओल और वरुण धवन की वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद अब चौथे हफ्ते में थोड़ी थमती नजर आ रही है. रिलीज के 25वें दिन यानी चौथे सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज हुई और यह एक बार फिर लाखों के आंकड़े पर सिमट गई.

चौथे सोमवार का कलेक्शन

Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 25वें दिन करीब 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. इससे पहले रविवार को फिल्म ने 1.4 करोड़ के आसपास कमाई की थी, लेकिन वीकडे शुरू होते ही इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई. हालांकि इसके बावजूद फिल्म सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए रखने में सफल रही है.

पहले तीन हफ्तों में रहा दमदार प्रदर्शन

‘बॉर्डर 2’ ने शुरुआती हफ्तों में जोरदार कमाई की थी. पहले हफ्ते में फिल्म ने लगभग 224.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. दूसरे हफ्ते में यह आंकड़ा 70.15 करोड़ रहा, जबकि तीसरे हफ्ते में 23.35 करोड़ रुपये का बिजनेस हुआ. इसके बाद चौथे हफ्ते में फिल्म की कमाई धीरे-धीरे घटती नजर आई, लेकिन दर्शकों की दिलचस्पी बनी रही.

25 दिनों में कुल कमाई और प्रॉफिट

फिल्म ने अब तक कुल 322.45 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. करीब 275 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी लागत पहले ही निकाल ली है और अब लगभग 77 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा कमा चुकी है. यही वजह है कि इसे साल की बड़ी सफल फिल्मों में गिना जा रहा है.

क्या 350 करोड़ का आंकड़ा छू पाएगी फिल्म?

हालांकि फिल्म की कमाई अब धीमी हो चुकी है, लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर वीकेंड पर फिर से उछाल आता है तो ‘बॉर्डर 2’ 350 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है. आने वाले दिनों में नई रिलीज और दर्शकों की पसंद इस बात को तय करेगी कि फिल्म का फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहता है.

देखें ‘The Tantra Code’ प्रभात खबर के यूट्यूब चैनल पर जल्द

यह भी पढ़ें: अस्पताल में भर्ती सलीम खान, सलमान खान पहुंचे, सामने आया वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >