बंटवारा 1947 में 'माई', आवारापन 2 में विलेन... एक ही दिन दो फिल्मों के क्लैश पर शबाना आजमी ने तोड़ी चुप्पी

शबाना आजमी की दो फिल्में ‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त को एक ही दिन रिलीज हो रही हैं. बॉक्स ऑफिस क्लैश पर एक्ट्रेस ने कहा कि करियर के इस पड़ाव पर उन्हें अलग-अलग तरह के किरदार निभाने का मौका मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है.

Shabana Azmi on Batwara 1947 Awarapan 2 Clash: शबाना आजमी की दो फिल्में 14 अगस्त को रिलीज हो रही हैं. पहली बंटवारा 1947 और दूसरी आवारापन 2. एक्ट्रेस ने दोनों मूवीज के क्लैश पर रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा, ''मेरे करियर के इस पड़ाव पर मुझे इतने अलग-अलग तरह के किरदार ऑफर होना मेरे लिए किसी किस्मत से कम नहीं है. मैं इसके लिए बेहद शुक्रगुजार हूं.''

Shabana Azmi 4 Films Released In 1983: 1983 में शबाना आजमी की 4 फिल्में हुई थी रिलीज

शबाना आजमी ने याद किया कि 1983 में उनकी चार फिल्में एक ही टाइम के आसपास रिलीज हुई थीं. उन्होंने कहा, ''एक दौर था जब ‘अवतार’, ‘मासूम’, ‘कामयाब’ और ‘ये नजदीकियां’ करीब दो हफ्ते के अंदर-अंदर रिलीज हुई थीं. उस समय एक्टर्स एक साथ 8-10 फिल्मों में काम करते थे और दिन में डबल शिफ्ट करना बिल्कुल आम बात थी.''

Shabana Azmi On Shooting: शबाना आजमी शूटिंग को लेकर क्या कहा

उन्होंने आगे कहा, ''मुझे नहीं पता कि आज के यंग एक्टर्स कभी उस दौर की कल्पना भी कर सकते हैं, जब शूटिंग के दौरान बेसिक सुविधाएं तक नहीं होती थीं और हमें पन्नें भर के डायलॉग्स याद करने पड़ते थे. इतना ही नहीं, किसी सीन के लिए इमोशनली तैयार होने के लिए 10 मिनट से भी कम समय मिलता था.''

Shabana Azmi Batwara 1947 Role: बंटवारा 1947 में अपने रोल पर क्या बोली शबाना आजमी

'बंटवारा 1947' में अपने किरदार को लेकर शबाना आजमी ने कहा, ''मैं फिल्म में माई का किरदार निभा रही हूं, जो एक तरह से मदर अर्थ का प्रतीक है, जो प्यार और अपनापन देने वाली, मजबूत, लेकिन अंदर से नाजुक व्यक्ति है. राज जी इस किरदार को किस तरह देखना चाहते थे, इसे लेकर बिल्कुल क्लियर थे और मैंने भी उसी तरह उसे निभाने की कोशिश की.''

Shabana Azmi On Awarapan 2 Role: आवारापन 2 में अपने रोल पर क्या बोली शबाना आजमी

‘आवारापन 2’ में शबाना आजमी विलेन की भूमिका में दिखाई दे रही हैं. इस रोल को लेकर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ''मैंने इस किरदार को गुस्से और आक्रोश से भरकर निभाने के बजाय काफी सहज और दिल से निभाया है. पावर दिखाने की जरूरत नहीं होती, क्योंकि जब उसे अंडरस्टेटेड रखा जाता है, तब वह खुद-ब-खुद नजर आने लगती है. मुझे यही अंदाज ज्यादा दिलचस्प लगता है.''

ये भी पढ़ें: Awarapan 2 vs Batwara 1947: इमरान हाशमी ने सनी देओल को पछाड़कर मचाया गदर, एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़

ये भी पढ़ें: Batwara 1947 First Review: सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, टिकट बुक करने से पहले जानें कैसी है मूवी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >