Satyaprem Ki Katha HD Leak: कार्तिक-कियारा की फिल्म ऑनलाइन लीक, इन साइटों से फ्री में डाउनलोड कर रहे लोग

Satyaprem Ki Katha Movie In HD Leaked: सत्यप्रेम की कथा का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आज ये सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फैंस को फिल्म काफी पसंद आ रही है और वो इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं. हालांकि रिलीज के कुछ घंटे बाद ही मूवी ऑनलाइन लीक हो गई.

Satyaprem Ki Katha Movie In HD Leaked: सत्यप्रेम की कथा आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. कार्तिक आर्यन और कियारा अडवाणी के तमाम फैंस इस प्रेम कहानी को देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंच गए हैं. वो इस लवस्टोरी को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं. हालांकि अब मेकर्स के लिए एक बुरी खबर है, क्योंकि फिल्म रिलीज के कुछ घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई है. एचडी क्वॉलिटी में कार्तिक की फिल्म कई साइट्स पर मौजूद है. इससे सत्यप्रेम की कथा फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर बुरा असर पड़ सकता है. क्योंकि आजकल के लोग थियेटर्स में जाने के बजाय पायरेसी में फिल्म देखना अधिक पसंद करते हैं.

सत्यप्रेम की कथा ऑनलाइन लीक

सत्यप्रेम की कथा तमिलरॉकर्स, टेलीग्राम और movierulz सहित अन्य पायरेसी-आधारित वेबसाइटों पर लीक हो गई है. तमिलरॉकर्स, टेलीग्राम और मूवीरुलज़ पायरेसी वेबसाइट हैं, जो लेटेस्ट रिलीज को लीक करती हैं. हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब कोई फिल्म रिलीज़ के पहले दिन ही लीक हो गई हो. आदिपुरुष, कैरी ऑन जट्टा 3, द केरल स्टोरी, जरा हटके जरा बचके, पोन्नियिन सेलवन-2, किसी का भाई किसी की जान, शकुंतलम, भोला, भेड़, ज़्विगटो, तू झूठी मैं मक्कार, सेल्फी और पठान जैसी कई फिल्में हैं, जो रिलीज के कुछ घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई थी.

पायरेसी साइटों पर है सख्त कानून

साइट के खिलाफ अतीत में कई सख्त कार्रवाई की गई है, लेकिन यह पाया गया है कि साइट के पीछे की टीम हर बार मौजूदा तमिलरॉकर्स साइट को ब्लॉक करने पर एक नए डोमेन के साथ दिखाई देती है. यदि उन पर प्रतिबंध लगाया जाता है, तो वे एक नया डोमेन लेते हैं और फिल्मों के पायरेटेड संस्करण चलाते हैं. बड़े थिएटर रिलीज के मामले में, तमिलरॉकर्स फिल्मों को स्क्रीन पर रिलीज होने से कुछ घंटे पहले ही लीक करने के लिए जाना जाता है. बता दें कि कार्तिक आर्यन और कियारा अडवाणी इस फिल्म से पहले भूल-भूलैया 2 में दिखाई दिए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी.

Also Read: Satyaprem Ki Katha Movie Review: कार्तिक-कियारा की फिल्म है ब्लॉकबस्टर,पिता-बेटे का रिश्ता देख फैंस हुए इमोशनल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >