Satyaprem Ki Katha Box Office Collection:चौथे दिन मूवी ने की बंपर कमाई, संडे को आया जबरदस्त उछाल,जानें कलेक्शन

समीर विदवान्स द्वारा निर्देशित रोमांटिक फिल्म सत्यप्रेम की कथा को पॉजिटिव रिव्यूज मिले थे. धीरे-धीरे मूवी की कमाई में इजाफा हो रहा है. रविवार को मूवी ने रिलीज के बाद सबसे ज्यादा कमाई की. चलिए आपको टोटल कमाई के बारे में बताते है.

Satyaprem Ki Katha Box Office Collection Day 4: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा (Satyaprem Ki Katha) ने बॉक्स ऑफिस पर स्पीड पकड़ ली है. फिल्म भूल भुलैया 2 के बाद कार्तिक और कियारा की साथ में ये दूसरी फिल्म है. साजिद नाडियाडवाला और नमः पिक्चर्स द्वारा निर्मित यह फिल्म पिछले हफ्ते गुरुवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को रविवार की छुट्टी का फायदा मिला. चौथे दिन का कलेक्शन सामने आया है.

सत्यप्रेम की कथा का कलेक्शन

समीर विदवान्स द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक फिल्म सत्यप्रेम की कथा को पॉजिटिव रिव्यूज मिले. शुक्रवार को गिरावट के बाद भी फिल्म ने अच्छी ग्रोथ की. ओपनिंग डे पर मूवी ने 9.25 करोड़, शुक्रवार 7 करोड़ और शनिवार को 10.10 करोड़ रुपये की कमाई की. शुरुआती रुझानों के अनुसार, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रविवार को फिल्म ने 12 करोड़ रुपये की कमाई की. बॉक्स ऑफिस पर अब कुल कमाई 38.35-39.15 करोड़ हो गई है.

ऑनलाइन लीक हो गई थी मूवी

सत्यप्रेम की कथा की असली परीक्षा आज से शुरू होगी. पॉजिटिव रिस्पांस को ध्यान में रखते हुए इसकी कमाई में इजाफा हो सकता है. वहीं, फिल्म के रिलीज होने के कुछ घंटों बाद ही ये ऑनलाइन लीक हो गई थी. एचडी क्वॉलिटी में कार्तिक की फिल्म कई साइट्स पर मौजूद है. मूवी तमिलरॉकर्स, टेलीग्राम और movierulz सहित अन्य पायरेसी-आधारित वेबसाइटों पर लीक हुई है. तमिलरॉकर्स, टेलीग्राम और मूवीरुलज़ पायरेसी वेबसाइट हैं, जो लेटेस्ट रिलीज को लीक करती हैं. हालांकि, इससे पहले भी कई मूवीज लीक हो चुकी है.

Also Read: अजय देवगन ने इस भोजपुरी फिल्म में दिखाया था दम, माथे पर काला टीका और गले में गमछा लिए खूब जचे थे एक्टर
कार्तिक आर्यन ने फैंस के सवालों का दिया था जवाब

वहीं, हाल ही में कार्तिक आर्यन ने ट्विटर पर #AskKartik सेशन रखा था. इसमें एक फैन ने कार्तिक से पूछा, “आप कब शादी कर रहें हो?”. जिसके जवाब में उन्होंने कहा, “घोड़ी वेन्यू मेन्यू सब रेडी है … पर दुल्हन तो मिल जाए.” वहीं एक और यूजर ने कार्तिक से उनके ट्रू लव के बारे में पूछा, ये लिखते हुए कि “बस एक बात पूछना चाहता हूं क्या आपको अभी तक सच्चा प्यार मिला है?” इस पर उन्होंने कहा, “मैंने सोचा था कि मैं प्यार में बदकिस्मत हूं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >