Satyaprem Ki Katha BO Collection Day 3: तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में आया उछाल, जानें क्या है IMDB रेटिंग

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा ने तीसरे दिन 50% से ज्यादा का उछाल देखा. रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है की फिल्म धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ रही है.

Satyaprem Ki Katha Box Office Collection Day 3: सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी का जादू चल गया. लेकिन उनका जादू फिल्म सत्यप्रेम की कथा (Satyaprem Ki Katha) में थोड़ा कम चला. ईद के मौके पर थिएटर्स में रिलीज हुई फिल्म ने ओपनिंग डे पर 9.5 करोड़ का कलेक्शन किया था. अब तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.

सत्यप्रेम की कथा का कलेक्शन

समीर विदवान्स द्वारा निर्देशित सत्यप्रेम की कथा में कार्तिक, कियारा आडवाणी के अलावा गजराज राव, सुप्रिया पाठक, राजपाल यादव, सिद्धार्थ रंधेरिया, अनुराधा पटेल, शिखा तलसानिया भी हैं. पहले दिन मूवी ने 9.5 करोड़ की कमाई की, दूसरे दिन फिल्म ने 7 करोड़ का बिजनेस किया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तीसरे दिन 11 करोड़ का कलेक्शन हुआ. टोटल कमाई की बात करें तो अबतक 27 करोड़ रुपये का बिजनेस हो गया है.

जानें फिल्म की IMDb रेटिंग

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सत्यप्रेम की कथा में ने तीसरे दिन 50% से ज्यादा का उछाल देखा. कहा जा रहा है कि वीकेंड पर मूवी अच्छा बिजनेस करेगी. वहीं, IMDb रेटिंग की बात करें तो कहा जा रहा है कि रविवार सुबह तक 7.7 रेटिंग तक पहुंच गया है. हालांकि इसमें उतार-चढ़ाव आ सकता है. बता दें कि फिल्म का बजट 60 करोड़ है.

Also Read: ‘लक्ष्मण’ Sunil Lahri बोले- रामायण कोई कॉमिक्स बुक नहीं है, जो उसके पात्रों को जैसे मन आए वैसे प्रस्तुत करेंगे

ऑनलाइन लीक हुई फिल्म

सत्यप्रेम की कथा रिलीज के कुछ घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई. एचडी क्वॉलिटी में कार्तिक की फिल्म कई साइट्स पर मौजूद है. मूवी तमिलरॉकर्स, टेलीग्राम और movierulz सहित अन्य पायरेसी-आधारित वेबसाइटों पर लीक हुई है. तमिलरॉकर्स, टेलीग्राम और मूवीरुलज़ पायरेसी वेबसाइट हैं, जो लेटेस्ट रिलीज को लीक करती हैं. हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब कोई फिल्म रिलीज़ के पहले दिन ही लीक हो गई हो. आदिपुरुष, कैरी ऑन जट्टा 3, द केरल स्टोरी, जरा हटके जरा बचके, पोन्नियिन सेलवन-2, किसी का भाई किसी की जान, शकुंतलम, भोला, भेड़, ज़्विगटो, तू झूठी मैं मक्कार, सेल्फी और पठान जैसी कई फिल्में हैं, जो रिलीज के कुछ घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >