Satish Shah Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए अभिनेता सतीश शाह, करीबी दोस्त रुपाली गांगुली का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Satish Shah Funeral: 74 वर्ष की आयु में निधन के बाद अभिनेता सतीश शाह का मुंबई में अंतिम संस्कार हुआ. जहां रुपाली गांगुली, नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक और कई सितारे शामिल हुए.

Satish Shah Funeral: भारतीय सिनेमा और टेलीविजन के दिग्गज अभिनेता सतीश शाह रविवार दोपहर पंचतत्व में विलीन हो गए. उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान गृह में किया गया, जहां फिल्म और टीवी जगत के कई नामी हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस बीच उनकी करीबी दोस्त और अनुपमा सीरियल फेम रुपाली गांगुली को फुट-फुटकर रोते हुए देखा गया.

यहां देखें वीडियो-

अंतिम यात्रा में उमड़ा सिनेमा जगत

सतीश शाह की अंतिम यात्रा उनके बांद्रा (पूर्व) स्थित आवास से शुरू हुई. सुबह लगभग 11 बजे उनका पार्थिव शरीर एम्बुलेंस के जरिए लाया गया, जिसे गेंदे के फूलों से सजाया गया था. एम्बुलेंस के आगे और पीछे अभिनेता की दो तस्वीरें लगी थीं, जिनसे उनके प्रशंसक भावुक हो उठे.

इस बीच अंतिम संस्कार में अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और उनकी पत्नी रत्ना पाठक शाह मौजूद रहीं. रत्ना पाठक ने सतीश शाह के साथ लोकप्रिय टीवी शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में काम किया था. इस शो की टीम के कई सदस्य रूपाली गांगुली, राजेश कुमार, सुमीत राघवन, अनंग देसाई, परेश गनात्रा, देवेन भोजानी, आतिश कपाड़िया और जेडी मजेठियाभी अंतिम यात्रा में शामिल हुए.

सतीश शाह का एक्टिंग करियर

भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (FTII) के स्नातक सतीश शाह ने अपने करियर की शुरुआत ‘अरविंद देसाई की अजीब दास्तां’, ‘गमन’ और ‘उमराव जान’ जैसी फिल्मों में छोटी भूमिकाओं से की थी. बाद में उन्होंने ‘ये जो है जिंदगी’, ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’, ‘मैं हूं ना’ और ‘ओम शांति ओम’ जैसी फिल्मों और शोज से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई.

यह भी पढ़ें: Satish Shah Last Moments: घर में बेहोश होने से अस्पताल पहुंचने तक, सतीश शाह के आखिरी पलों की दर्दभरी कहानी जान पसीज जायेगा दिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >