सतीश कौशिक के निधन से टूटी उनकी बेटी वंशिका, INSTA अकाउंट किया डिलीट, आखिरी पोस्ट देखकर आप हो जाएंगे इमोशनल

सतीश कौशिक अपनी बेटी वंशिका से बेहद प्यार करते थे. वंशिका का जन्म साल 2012 में सरोगेसी के जरिए हुआ था. वंशिका अपने इंस्टा पर अक्सर अपने पिता संग फोटोज पोस्ट करती थी. साथ ही वो कई रील्स वीडियोज भी पोस्ट करती थी.

बॉलीवुड एक्टर और फिलममेकर सतीश कौशिक ने 66 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्टर को होली के अगले दिन हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई. इस मामले में हर दिन नये-नये खुलासे पुलिस कर रही है. इस बीच सुनने में आ रहा है कि एक्टर की 10 साल की बेटी वंशिका कौशिक ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है. अपने पिता की मौत का उसे गहरा सदमा लगा है. वंशिका का लास्ट इंस्टा पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

सतीश कौशिक की बेटी 

सतीश कौशिक अपनी बेटी वंशिका से बेहद प्यार करते थे. वंशिका का जन्म साल 2012 में सरोगेसी के जरिए हुआ था. वंशिका अपने इंस्टा पर अक्सर अपने पिता संग फोटोज पोस्ट करती थी. साथ ही वो कई रील्स वीडियोज भी पोस्ट करती थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब एक्टर के इस दुनिया से जाने के एक हफ्ते बाद ही वंशिका ने अकाउंट डिलीट कर दिया. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो बहुत सदमे में है.

ये था वंशिका का आखिरी पोस्ट इंस्टा पर

वंशिका ने अपने पिता सतीश कौशिक के निधन के बाद एक फोटो पोस्ट किया था. ये तसवीर बेहद प्यारी थी. इसमें वो अपने पिता के साथ मुस्कुराते हुए दिखी थी. वो उन्हें गले लगाए नजर आई थी. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में सिर्फ एक रेड हार्ट इमोजी बनाया था. ये पोस्ट एक्टर के निधन के बाद सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था.

सरोगेसी से हुआ था वंशिका का जन्म

गौरतलब है कि सतीश कौशिक ने साल 1985 में शशि कौशिक संग शादी की थी. उनके बेटे शानू कौशिक का 1996 में निधन हो गया था जब वो मात्र दो साल के थे. इसके बाद साल 2012 में सरोगेट मां के जरिए उनकी बेटी वंशिका का जन्म हुआ. वो 56 साल की उम्र में दोबारा पिता बने थे. दिवंगत स्टार सतीश कौशिक के परिवार में उनकी पत्नी शशि कौशिक और बेटी वंशिका हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >